विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह vs मिचेल स्टार्क, 99 टेस्ट पारियों के बाद किसका पलड़ा भारी? आंकड़े दे रहे हैं गवाही

जसप्रीत बुमराह ने 99 टेस्ट पारियों में 19.79 की औसत से 234 विकेट प्राप्त किए हैं. वहीं स्टार्क ने 99 टेस्ट पारियों के बाद 215 विकेट चटकाए थे.

जसप्रीत बुमराह vs मिचेल स्टार्क, 99 टेस्ट पारियों के बाद किसका पलड़ा भारी? आंकड़े दे रहे हैं गवाही
जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बहुत ही कम समय में इंटरनेशनल लेवल पर एक बड़ा नाम कमाया है. उनकी गेंदबाजी की पूरी दुनिया कायल है. युवा गेंदबाज उन्हें अपना आइडियल मानते हैं. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी दनदनाती हुई गेंदबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. उनकी गिनती दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में होती है. लोग कभी-कभी इन दोनों धुरंधरों में तुलना करने लगते हैं. उनका सवाल रहता है कि रेड बॉल फॉर्मेट का असल 'किंग' कौन है? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

99 टेस्ट पारियों के बाद बुमराह और स्टार्क के विकेट

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 52 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 99 पारियों में 19.79 की औसत से 234 विकेट हासिल हुए हैं. वहीं स्टार्क ने कंगारू टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट की 99 पारियों में 215 सफलता प्राप्त की थी. इस तरह पहली रेस में बुमराह, स्टार्क से आगे नजर आते हैं. 

99 टेस्ट पारियों के बाद बुमराह और स्टार्क का टेस्ट क्रिकेट में औसत 

टेस्ट क्रिकेट की शुरुआती 99 पारियों में बुमराह ने 19.79 की औसत से विकेट चटकाए हैं. वहीं स्टार्क ने 28.27 की औसत से सफलता प्राप्त की थी. यहां भी बुमराह, स्टार्क से एक कदम आगे नजर आते हैं. 

99 टेस्ट पारियों के बाद बुमराह और स्टार्क का टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआती 99 पारियों में 42.8 की स्ट्राइक रेट से रन खर्च किए हैं, जबकि स्टार्क ने 46.2 की स्ट्राइक रेट से रन लुटाए थे. 

99 टेस्ट पारियों के बाद किसने लिए सबसे ज्यादा 'फाइव विकेट हॉल'?

99 टेस्ट पारियों के बाद बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 16 बार 'फाइव विकेट हॉल' लिया है. वहीं स्टार्क ने 11 बार 'फाइव विकेट हॉल' हासिल किया था. 

99 टेस्ट पारियों के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

99 टेस्ट पारियों के बाद बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन खर्च कर छह विकेट है. वहीं स्टार्क ने 99 टेस्ट पारियों के बाद 50 रन खर्च कर छह विकेट चटकाए थे.

433 विकेट चटका चुके हैं स्टार्क 

मौजूदा समय में 202 टेस्ट पारियों के बाद स्टार्क का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 58 रन खर्च कर सात विकेट है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें 202 पारियों में 433 सफलता हाथ लगी है. 

यह भी पढ़ें- BCCI Pension Scheme: फर्स्ट क्लास से लेकर, इंटरनेशन लेवल तक, जानिए BCCI की पेंशन में कौन किस कैटेगरी में शामिल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Mitchell Aaron Starc, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com