अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 1 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, आगे चलकर भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया. भारत के मैच जीतने के साथ ही बुमराह के नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया. बुमराह अब तीनों फॉर्मेट में जीत दिलाने वाले मैचों में 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने किया है. यानी बुमराह ने टिम साउदी के इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
तीनों फॉर्मेट में जीत दिलाने वाले मैचों में 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह (भारत)
- टेस्ट में 117 विकेट
- वनडे में 120 विकेट
- T20I में 100* विकेट
टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
- टेस्ट में 209 विकेट
- वनडे में 138 विकेट
- T20I में 105 विकेट
भारत को मिली 7 विकेट से जीत
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच 7 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. भारत की जीत में नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे.
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- साल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री
ये भी पढ़ें- 'नाकाम हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं