विज्ञापन

संजू सैमसन नंबर-1, धोनी-पंत भी पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में संजू ने बनाया महारिकॉर्ड

दूसरे टी-20 मैच में संजू सैमसन ने 22 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले, संजू ने भारत की जीत में अहम भूमिका भी निभाई.

संजू सैमसन नंबर-1, धोनी-पंत भी पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में संजू ने बनाया महारिकॉर्ड
संजू सैमसन ने रचा इतिहास

दूसरे टी-20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारत की जीत में नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी की औऱ तीन विकेट लेने में सफल रहे, वहीं, बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने 22 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. संजू का टी-20 इंटरनेशनल में यह सातवां अर्धशतक था. बता दें कि सैमसन ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर में लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. 

इस पारी के दम पर भारत की टीम 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही. वहीं, इस जीत के दौरान सैमसन भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, ऐसा कर सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर भारत के लिए सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर रहने का रिकॉर्ड बना दिया है. इस मामले में सैमसन ने धोनी और ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया है. धोनी अपने करियर में बतौर विकेटकीपर 5 बार भारत की पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. 

T20I में बतौर विकेटकीपर भारत के लिए टॉप स्कोर

  • 8 बार: संजू सैमसन (42 पारी)
  • 7  बार: ईशान किशन (28 पारी)
  • 5 बार: एमएस धोनी (85 पारी)
  • 4 बार: ऋषभ पंत (54 पारी)
  • 2 बार: रॉबिन उथप्पा (2 पारी)
  • 2 बार: केएल राहुल (8 पारी)
  • 1 बार: दिनेश कार्तिक (15 पारी)

इसके अलावा सैमसन बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरा करने वाले बैटर भी बन गए हैं. सैमसन के नाम टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर 1016 रन दर्ज है. वहीं, रोहित शर्मा इस मामसे में पहले नंबर पर हैं, रोहित ने 3750 रन बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं  

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सैमसन (57 रन, 22 गेंद, सात चौके, चार छक्के) और अभिषेक शर्मा (39 रन, 19 गेंद, दो चौके, चार छक्के) के बीच पहले विकेट की 6.2 ओवर में 88 रन की साझेदारी की बदौलत सिर्फ 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. इशान किशन ने भी 23 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से नाबाद 38 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए.

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ेंसाल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री

ये भी पढ़ें- 'नाकाम हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com