विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2022

जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्व कप से बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी -20 विश्व कप से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

Jasprit bumrah ruled out from t20 world cup 2022
  • जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्व कप से बाहर,
  • बुमराह का विश्व कप से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका
  • कौन लेगा बुमराह की जगह- बड़ा सवाल
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी -20 विश्व कप से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए सोमवार शाम को इसकी जानकारी दी है. आपको बता दें कि उनके विश्व कप में खेलने को लेकर पहले ही संदेह बना हुआ था. लेकिन अब बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि बुमराह ( Jasprit bumrah ruled out of ICC Men's T20 World Cup 2022) विश्व कप से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं और वाकई टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ा झटका है.

इससे पहले साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी वे नहीं खेले थे. कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया था कि उन्हें हल्की चोट है जिसकी वजह से वे नहीं खेल रहे हैं, लेकिन इसके बाद खबरें ये आई थी कि बुमराह अब लगभग विश्व कप से बाहर हो गए हैं क्योंकि उनकी चोट गंभीर है. लेकिन बीसीसीआई या भारतीय टीम की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी. अब जबकि बोर्ड ने भी ये साफ कर दिया है कि बुमराह विश्व कप से बाहर हो गए हैं, ऐसे में टीम इंडिया के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि उनकी जगह आखिर टीम में कौन लेगा? मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है. अब देखना होगा कि बुमराह के विकल्प के तौर पर टीम में कौन शामिल होगा? 

बोर्ड ने क्या कहा?

बोर्ड ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि बीसीसीआई कि "मेडिकल टीम ने पूरी जांच के बाद टी -20 विश्व कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह फिट नहीं पाया और इसी के चलते वे अब विश्व कप से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. और ये फैसला तमाम अपडेट्स और जांच करने के बाद लिया गया है. 
इसके साथ ही बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 3 टी-20 मैचों की सीरीज से भी बैक इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. 
बीसीसीआई जल्द ही बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर कौन टीम में शामिल होगा, इस बात की घोषणा करेगी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com