विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2021

जसप्रीत बुमराह ने वाइफ संजना गणेशन के साथ शेयर की तस्वीर, बोले-'बिल्कुल जादुई भरा है...देखें Photo

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइप संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ तस्वीर शेयर की है, बता दें कि बुमराह ने 15 मार्च को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी की थी

जसप्रीत बुमराह ने वाइफ संजना गणेशन के साथ शेयर की तस्वीर, बोले-'बिल्कुल जादुई भरा है...देखें Photo
बुमराह ने फैन्स को कहा शुक्रिया

जसप्रीत बुमराह (jasprit bumrah) ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइप संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ तस्वीर शेयर की है, बता दें कि बुमराह ने 15 मार्च को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी की थी. दोनों की शादी गोवा में सादे रीति रिवाज के साथ हुई. शादी में परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे. बुमराह ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी. अब शादी के बाद एक बार फिर तेज गेंदबाज ने संजना के साथ तस्वीरें शेयर की है और साथ ही लिखा है कि जो भी इस समय हो रहा है वो मैजिकल है. तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैन्स को भी बधाई संदेश देने के लिए शुक्रिया कहा. 

ऐसे 5 फेमस क्रिकेटर जिन्होंने स्पोर्ट्स एंकर को बनाया अपना जीवनसाथी, देखें Photo

बुमराह ने वाइफ के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से जो कुछ भी हुआ वह जादु से कम नहीं है, हम आप सभी से मिले प्यार और बधाईयों के लिए दिल से बहुत आभारी, धन्यवाद.'

गौरतलब  है कि बुमराह ने शादी के लिए ही बीसीसीआई को पत्र लिखकर छुट्टी मांगी थी. बता दें कि अब बुमराह सीधे आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बुमराह का नाम शामिल नहीं है. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 23 मार्च से होने वाला है. 

IND vs ENG: मोबाइल पर अपनी तूफानी पारी का Highlights देखने लगे सूर्यकुमार यादव, तो वाइफ ने कहा- 'आर यू मेड..'देखें Video

आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है. आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा. इस सीजन का फाइनल 29 मई को होना है. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल का खिताब 4 बार जीत चुकी है.

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, India Vs England 2020-21, Indian Premier League 2021, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com