विशाखापत्तनम में जसप्रीत बुमराह के एक स्विंगिंग यॉर्कर ने हैदराबाद टेस्ट में 196 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले ओली पोप का काम तमाम किया था और उस गेंद ने सबको हैरान कर दिया. दुनिया के सभी एक्सपर्ट्स दंग रह गए. तक़रीबन सबने कहा, 'बुमराह बेस्ट हैं..' यहां तक कि स्विंग किंग वकार यूनुस ने कहा कि उन्हें ऐसा कारनामा याद नहीं आता..
Can't think of anyone Hemant 😉.
— Waqar Younis (@waqyounis99) February 4, 2024
Bumrah's Magic 😱 https://t.co/bAguFfy6Au
बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ICC टेस्ट रैंकिंग में जीनियस भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. बुमराह का नंबर-1 पर पहुंचना कई मायनों में क्रिकेट इतिहास में एक कारनामा है. वो दुनिया के पहले पेसर हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मैट में नंबर-1 पर पहुंचने का गौरव हासिल हुआ है. दुनिया में अभी तक सिर्फ़ 5 क्रिकेटर ही तीनों फ़ॉर्मेट में नंबर-1 बन पाए है. इसके अलावा बुमराह टेस्ट में नंबर 1 बनने वाले सिर्फ़ चौथे भारतीय गेंदबाज़ है. जसप्रीत बुमराह पहले भारतीय तेज गेंद हैं जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे हो. विशाखापत्तनम में बुमराह की धमाकेदार गेंदबाज़ी अब सबकी ज़ुबान पर है. उन्होंने मैच में 9 विकेट झटके और ICC के पोडियम पर तीनो फॉर्मेट में नंबर वन बनने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांच क्रिकेटरों की एलीट लिस्ट में बुमराह
टेस्ट, वनडे और टी-20 में टॉप रैंकिंग हासिल करने का कारनामा इससे पहले सिर्फ़ तीन बल्लेबाज़ और एक ऑलराउंडर के नाम है. विराट कोहली, रिकी पॉन्टिंग, मैथ्यू हेडन और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की इस सुपर एलीट लिस्ट में अब बुमराह का भी नाम शुमार हो गया है. वहीं टेस्ट गेंदबाज़ी में नंबर 1 पर पहुंचने का कारनामा भी सिर्फ़ 4 भारतीय बॉलर्स के नाम रहा है.
जसप्रीत बुमराह से पहले भारतीय गेंदबाज़ों में बिशन सिंह बेदी, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ही ICC रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे.
तेज़ी से शिकार कर रहे बुमराह
टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की फ़ेहरिस्त में बुमराह फ़िलहाल भारत में 15वें नंबर पर हैं. लेकिन अपने बेहतरीन स्ट्राइक रेट और घातक गेंदबाज़ी से वो तेज़ी से ऊपर चढ़ते जा रहे हैं. भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम हैं जिन्होंने 619 विकेट चटकाएं हैं. इसके बाद आर अश्विन (499 विकेट), कपिल देव (439 विकेट), हरभजन सिंह (417 विकेट) और ईशांत शर्मा (313 विकेट) हैं. बात अगर भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो टॉप-5 के बाद लिस्ट में ज़हीर ख़ान (311 विकेट), रविंद्र जडेजा (280), बिशन सिंह बेदी (266 विकेट), बीएस चंद्रशेखर (244 विकेट), मो. शमी (229 विकेट), एरापल्ली प्रसन्ना (189 विकेट), उमेश यादव (170 विकेट), वीनू मांकड़ (162 विकेट), एस वेंकटराघवन (156 विकेट) हैं. इसके बाद जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने 34 मैचों में 155 विकेट लिए हैं.
बुमराह की तरकश में कई तीर
बुमराह के तरकश में इतने तीर हैं कि हर रोज़ वो दुनिया भर के बल्लेबाज़ों के लिए सिरदर्द बनते जा रहे है और भारतीय टीम के लिए एक ज़बरदस्त मैच विनर. उनका टेम्परामेंट उन्हें और ख़ास बनाता है तो उनका हुनर उन्हें किसी भी विपक्षी टीम के लिए ख़तरनाक साबित करता है. ICC की रेटिंग प्वाइंट्स में बुमराह को 881 अंक हासिल हो गए हैं, जबकि अश्विन के 904 और जडेजा के 899 अंक हैं.
नई-पुरानी दोनों गेंद से ख़तरनाक
30 साल के इस गुजराती पेसर बुमराह के नाम 34 टेस्ट में अब तक 155 विकेट (ECO-2.71 ), 89 वनडे में 149 विकेट (ECO- 4.59 )और 62 टी-20 में 74 विकेट (ECO- 6.55) हैं. तीनों ही फॉरमैट में उनकी सटीक गेंदबाज़ी, उनकी इकॉनमी और स्ट्राइक रेट उन्हें ख़ास बनाती है. यही वजह है कि कई एक्सपर्ट्स उन्हें भारत का अब तक का सबसे शानदार पेसर मानते हैं.
गेंद नई हो तो उनका स्विंग और उछाल, पुरानी हो तो रिवर्स स्विंग और यॉर्कर घातक हो जाते हैं... गेंदबाज़ी ओपन करनी हो या डेथ ओवर में गेंद डालनी हो बुमराह लाजवाब साबित हुए हैं. बुमराह टॉप पर पहुंच गए हैं... और यकीन मानिए वो इस एवरेस्ट पर देर तक टिकने वाले.
यह भी पढ़ें: "बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम को इसकी परवाह नहीं कि.." इंग्लैंड ने स्पिनर ने बताया क्या है टीम की सफलता का राज
यह भी पढ़ें: ईशान किशन को लेकर आई बड़ी अपडेट, नहीं मानी कोच राहुल द्रविड़ की बात, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से धोना पड़ेगा हाथ ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं