विज्ञापन

जेसन होल्डर ने बदल दिया वेस्टइंडीज क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Jason Holder, West Indies vs Scotland: जेसन होल्डर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. 

जेसन होल्डर ने बदल दिया वेस्टइंडीज क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज
Jason Holder
  • WI vs SCOT के बीच टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप सी मुकाबला हुआ था जिसमें वेस्टइंडीज ने 35 रन से जीत हासिल की
  • जेसन होल्डर टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं जो एक खास उपलब्धि है
  • होल्डर ने 2014 से अब तक 90 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 27.17 की औसत से 101 विकेट लिए हैं

Jason Holder, West Indies vs Scotland: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी का एक रोमांचक मुकाबला शनिवार (सात फरवरी) को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां वेस्टइंडीज की टीम 35 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर (Jason Holder) ने एक खास उपलब्धि हासिल की. वह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. 

जेसन होल्डर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

34 वर्षीय जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से 2014 से खबर लिखे जाने तक कुल 90 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 86 पारियों में 27.17 की औसत से 101 सफलता हाथ लगी है. होल्डर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार चार और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. 11 रन खर्च कर पांच विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

वेस्टइंडीज की तरफ से T20I में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप पांच गेंदबाज 

101 विकेट - जेसन होल्डर 
86 विकेट - अकील हुसैन
80 विकेट - रोमारियो शेफर्ड
78 विकेट - ड्वेन ब्रावो
62 विकेट - अल्जारी जोसेफ

स्कॉटलैंड के खिलाफ जेसन होल्डर का प्रदर्शन 

बात करें आज के मुकाबले में जेसन होल्डर के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 3.5 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 7.82 की इकॉनमी से 30 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार माइकल जोंस (01), कैप्टन रिचर्ड बेरिंग्टन (42) और मार्क वॉट (15) बने. 

यह भी पढ़ें- Shimron Hetmyer: क्रिस गेल नहीं, अब दुनिया शिमरोन हेटमायर को रखेगी याद, T20 World Cup में बनाया गजब का रिकॉर्ड
 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Jason Omar Holder, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com