विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

यह देखना अच्छा है कि पंड्या को कोहली का पूर्ण समर्थन मिल रहा है: इरफान पठान

पंड्या ने पिछले साल ही भारत के लिये खेलना शुरू किया है, उन्होंने भी उसी तरह से उम्मीदें जगा दी हैं जैसे करीब 14 साल पहले बड़ौदा के उनके सीनियर साथी ने जगायी थी जब उन्होंने दिसंबर 2003 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था.

Also Read in
यह देखना अच्छा है कि पंड्या को कोहली का पूर्ण समर्थन मिल रहा है: इरफान पठान
भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान(फाइल फोटो)
  • उन्होंने कहा, विराट सभी युवाओं का समर्थन कर रहा है.
  • पंड्या ने पिछले साल ही भारत के लिये खेलना शुरू किया है.
  • रोहित शर्मा को लगातार माही भाई (धोनी) का समर्थन मिला.
नई दिल्ली: एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर अपनी पूरी प्रतिभा तभी दिखा सकता है जब उसे टीम प्रबंधन का पूर्ण समर्थन मिले इसलिये इरफान पठान ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा की जिन्होंने हार्दिक पंड्या की आल राउंड प्रतिभा पर भरोसा दिखाया. पंड्या ने पिछले साल ही भारत के लिये खेलना शुरू किया है, उन्होंने भी उसी तरह से उम्मीदें जगा दी हैं जैसे करीब 14 साल पहले बड़ौदा के उनके सीनियर साथी ने जगायी थी जब उन्होंने दिसंबर 2003 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. 32 वर्षीय पठान ने कहा, ‘खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए देखना अच्छा है. कभी कभार आप हमेशा हैरान होते हो कि जिन खिलाड़ियों का इतना समर्थन नहीं किया गया और उनका करियर काफी लंबा रहा.’ पठान ने भारत के लिये 2012 में अंतिम मैच खेला था.

यह भी पढ़ें : INDvsAUS: हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

उन्होंने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी का ऊपर की ओर बढ़ना, सिर्फ हार्दिक का नहीं, बल्कि किसी भी खिलाड़ी का, इसमें कप्तान के समर्थन की बहुत अहम भूमिका होती है. केदार (जाधव) इतने वर्षों से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहा था लेकिन उसे विराट की अगुवाई में ही समर्थन मिला.’ उन्होंने कहा, ‘विराट सभी युवाओं का समर्थन कर रहा है, सिर्फ एक या दो नहीं. अगर आपको कप्तान और टीम प्रबंधन का समर्थन मिले तो खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करता है. रोहित शर्मा को लगातार माही भाई (धोनी) का समर्थन मिला और अब उसे देखिये. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है.’

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com