ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया है. ईशान ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 270 गेंद का सामना किया और 26 चौके और 7 छक्के लगाए. ईशान किशन अब दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक ठोकने वाले 8वें बल्लेबाज बन गाए हैं. उनसे पहले रमन लांबा, यशस्वी जायसवाल, चेतेश्वर पुजारा, अंशुमन गायकवाड़, यूसुफ पठान औऱ मंसूर अली खान पटौदी ने दलीप टॉफी के फाइनल में दोहरा तक लगाने का कमाल किया था. अब इस लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी जुड़ गया है. बता दें कि दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रामन लांबा के नाम है जिन्होंने 1987 में 320 रन की पारी खेली थी.
Ishan Kishan brings up his 2️⃣0️⃣0️⃣ in style 💯💯 🙌
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
What a magnificent knock from the East Zone captain so far 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/2NaE6qG4VK
ईशान किशन का ऐतिहासिक कारनामा, 250 रन बनाकर हुए रिटायरहर्ट
वहीं, दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ईशान ये खबर लिखे जाने तक चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर रमन लांबा,हैं जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 320 रन की पारी खेली थी. रमन लांबा दलीप ट्रॉफी फाइनल में तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 265 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं जिनके नाम दलीप ट्रॉफी फाइनल में 256 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अवावा नंबर 4 पर इस समय ईशान किशन हैं जो 250 रन से आगे बल्लेबाजी इस समय कर रहे हैं.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर
रमन लांबा (नॉर्थ ज़ोन) – 320 रन बनाम वेस्ट ज़ोन, 1987
यशस्वी जायसवाल -265 रन
चेतेश्वर पुजारा- 256 रन
ईशान किशन- 250 रिटायर हर्ट
अजीत वाडेकर- 229 रन
अंशुमन गायकवाड़- 216 रन
यूसुफ पठान- 210 नाबाद रन
मंसूर अली खान पटौदी- 200 रन
फाइनल में ईशान ने अपनी ऐतिहासिक पारी के दौरान शिखर मोहन के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन, फिर कुमार कुशाग्र के साथ 230 रन की साझेदारी की, इसके अलावा अनुकूल रॉय के मिलकर ये खबर लिखे जाने तक 116 रन की साझेदारी कर ली है. ईशान की बल्लेबाजी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी फाइनल में 150+ रन ठोकने वाले बल्लेबाज, किसने खेली सबसे बड़ी पारी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं