विज्ञापन

टेंशन में टीम इंडिया, जो दनादन ठोक रहा है रन, वही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले हुआ चोटिल

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. उन्हें कमर के पिछले हिस्से में मोच आई है.

टेंशन में टीम इंडिया, जो दनादन ठोक रहा है रन, वही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले हुआ चोटिल
वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन

जल्द ही भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले भारतीय टीम से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. इन्फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक किशन नेट प्रैक्टिस के दौरान जब नवदीप सैनी के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे. उसी दौरान एक छोटी गेंद से बचने के प्रयास में वह चोटिल हो गए. बताया जा रहा है कि उन्हें कमर के पिछले हिस्से में मोच आई है. जिसके बाद मैदान में उन्हें कुछ देर तक अपनी पीठ पर हाथ रखे हुए भी देखा गया. इसके बाद से टीम की समस्याएं बढ़ी हुई हैं. 

नेट बॉलर के तौर पर टीम के साथ जुड़े हैं नवदीप सैनी 

नवदीप सैनी को आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है. हालांकि, टीम के साथ वह नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हुए हैं. 33 वर्षीय गेंदबाज ने भारतीय टीम की तरफ से अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 28 जुलाई साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में खेला था. उसके बाद से वह भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

किशन की चोट हुई गंभीर तो बढ़ सकती है भारतीय टीम की समस्या!

हर किसी की नजर किशन की चोट पर बनी हुई है. लोग दुआ कर रहे हैं कि 28 वर्षीय बल्लेबाज की चोट ज्यादा गंभीर न हो. क्योंकि वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में उनकी अगुवाई में ईस्ट जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम किया है. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उनका बल्ला जमकर चला था. टीम के लिए पहली पारी में उन्होंने 270, जबकि दूसरी पारी में 80 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया था. 

ईशान किशन की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

ईशान किशन ने खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की तरफ से कुल 55 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 55 पारियों में 29.77 की औसत से 1608 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 146.31 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. किशन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- कॉनर एस्टरहुइजेन का धमाका, साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को दूसरे वनडे में 157 रनों से रौंदा
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com