Ishan Kishan meets Vaibhav Sooryavanshi video: आईपीएल 2026 के 21वें मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया. हैदराबाद की जीत के बाद कप्तान ईशान किशन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मिले और उनके मिलकर उन्हें गले से लगाया. ईशान जब वैभव से मिलते हैं तो कहते हैं. "क्या बबुआ.. कहां जा रहा है, संगा बुला रहा है".ईशान किशन के इतना कहने के बाद वैभव हंसने लग जाते हैं. वैभव और ईशान के बीच काफी देर कर हंसी-मजाक होते रहता है. ईशान और वैभव का यह बिहारी अंदाज फैन्स को खूब पंसद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं.
The Bihari bois! 💗 pic.twitter.com/GmkUwoaAkL
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 14, 2026
हैदराबाद की इस जीत में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने कमाल की गेंदबाजी की और 8 विकेट लेने में सफल रहे. प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को 0 पर आउट कर मैच को पासा ही पलट कर रख दिया. प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास में डेब्यू में पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने .
बता दें कि इस सीजन पहली बार वैभव अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वैभव जो इस आईपीएल में बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ धमाका कर रहे थे. उन्हें हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी शॉट गेंद पर फंसा कर पवेलियन की राह दिखाई, बता दें कि वैभव ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की थी लेकिन हिंगे की तेज बाउंसर पर टाइमिंग मिस कर बैठे और सलिल अरोड़ा को कैच दे बैठे, जब वैभव आउट हुए तो उनके चेहरे पर निराशा के भाव साफ झलक रहे थे.
ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?
ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं