विज्ञापन

बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की नहीं मिली अनुमति; भाजपा प्रत्याशी ने दी चेतावनी

आखिरी वक्त में प्रशासन से दालखोला में मिथुन चक्रवर्ती के हेलिकॉप्टर को लैंड करने की अनुमति न मिलने से भाजपा को अपनी यह महत्वपूर्ण मीटिंग रद्द करनी पड़ी. इस भाजपा उम्मीदवार ने चेतावनी दी कि देखते हैं कि अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर कैसे उतरता है.

बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की नहीं मिली अनुमति; भाजपा प्रत्याशी ने दी चेतावनी
बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की नहीं मिली अनुमति

बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों की चुनाव प्रचार की रफ्तार भी तेज हो रही हैं. भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के बड़े नेता एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. एक तरफ जहां पर बीजेपी के नेता पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने के लिए जी जान एक कर रखे हैं तो ममता बनर्जी भी बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखीं हैं. धुआंधार चुनाव प्रचार के बीच अब नेताओं के हेलिकॉप्टर को उतारने को लेकर रोकने की नई जंग शुरू हो गई है.

आखिरी वक्त में नहीं मिली परमिशन

एक जगह मिथुन चक्रवर्ती के हेलिकॉप्टर न उतरने पर भाजपा प्रत्याशी भड़क गए और उन्होंने चेतावनी दे दी कि देखते हैं, अभिषेक बनर्जी का हेलिकॉप्टर भी कैसे लैंड करता है. दरअसल, उत्तर दिनाजपुर के कर्णदिघी विधानसभा क्षेत्र में एक मीटिंग में मिथुन चक्रवर्ती और श्रमिक भट्टाचार्य को शामिल होना था.

वह BJP उम्मीदवार बिराज बिस्वास के प्रचार के लिए आने वाले थे. पार्टी कार्यकर्ता और मिथुन के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे, लेकिन आखिरी वक्त पर खबर आई कि प्रशासन ने दालखोला में उनके हेलिकॉप्टर को लैंड करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. प्रशासनिक कारण से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग अनुमति न मिलने से भाजपा को अपनी यह महत्वपूर्ण मीटिंग रद्द करनी पड़ी.

अभिषेक बनर्जी को लेकर दी चेतावनी

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के दबाव में हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं दी गई. भाजपा उम्मीदवार बिराज बिस्वास ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर आज हमारे नेताओं का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया तो हम देखेंगे अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर कैसे लैंड करता है." 

 कर्णदिघी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने यह भी कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी. इस घटना के कारण इलाके में राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है.

बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट

'बंगाल में गुंडा टैक्स वसूला जा रहा', पहली बंगाल रैली में PM मोदी-ममता पर राहुल का डबल अटैक

Exclusive: बंगाल में क्या है कांग्रेस की चुनावी रणनीति, जरूरत पर ममता को समर्थन देंगे? जानें अधीर रंजन का जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com