India A tour of Australia, Ishan Kishan: भारत ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और ईशान किशन को उस दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी. हालांकि, उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देते हुए बीच सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. ईशान किशन के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट के कुछ लोग खुश नहीं थे. ईशान किशन इसके बाद घरेलू सीरीज में नहीं खेले थे और हार्दिक के साथ आईपीएल की तैयारी में लगे थे.
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से जब इस बारे में ईशान किशन के टीम में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि ईशान किशन को टीम में वापसी करने के लिए पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. हालांकि, ईशान इसके बाद भी घरेलू क्रिकेट से दूर रहे. इसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा. लेकिन ईशान किश इसके बाद भी घरेलू क्रिकेट से दूर रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, उन्हें इसका खामियाजा भी उठाना पड़ा और बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया. तब बीसीसीआई के इस फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया आई थी. इसके बाद ईशान किशन को लेकर काफी बातचीत हुई. इसके कुछ दिनों के अंदर ही आईपीएल का आयोजन हुआ था, जिसमें ईशान किशन और जय शाह की मुलाकात हुई थी. उस दौरान उम्मीद जगी थी कि शायद बर्फ पिघलेगी.
लेकिन जब आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें ईशान किशन का नाम नहीं था. टी20 विश्व कप के बाद भी भारत ने कई बाइलेट्रल सीरीज खेली है, लेकिन किसी में भी ईशान किशन को शामिल नहीं किया गया. लेकिन अब उनका वनवास खत्म हो गया है और उन्हें इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है.
ईशान किशन की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और उन्हें सोमवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम में शामिल किया गया. रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले महाराष्ट्र के गायकवाड़ को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है. इंडिया ए की टीम मैके और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी और फिर पर्थ में सीनियर इंडिया टीम के खिलाफ तीन दिवसीय 'इंट्रा-स्क्वाड' मैच में हिस्सा लेगी. गायकवाड़ के अलावा टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन जैसे अन्य सलामी बल्लेबाज भी शामिल हैं.
ईशान किशन की इंडिया ए में वापसी इस नजरिए से भी अहम है कि रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले या दूसरे मैच से बाहर रहने की खबरें हैं. ऐसे में उनकी जगह भारत के लिए कौन ओपनिंग करेगा, यह बड़ा सवाल रहेगा. ईशान किशन ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी को लेकर अपना दावा ठोक सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप कप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुश कोटियन.
ऐसा है शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया ए टीम दो फर्स्ट क्लास मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 31 अक्टूबर से 3 नवबंर के बीच मैके में खेला जाएगा. जबकि सीरीज का दूसरा मैच 7 नवबंर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा. वहीं इंडिया ए टीम 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में सीनियर इंडिया टीम के खिलाफ तीन दिवसीय 'इंट्रा-स्क्वाड' मैच में हिस्सा लेगी.
यह भी पढ़ें: Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन के इस क्लब में हुए शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं