विज्ञापन

ईशान किशन बने नंबर 1 विकेटकीपर कप्तान, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में इतिहास का पन्ना पलट दिया है, ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक लगाकर कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बन गए हैं.

ईशान किशन बने नंबर 1 विकेटकीपर कप्तान, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में बड़ा कारनामा कर दिखाया है.

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस दमदार इनिंग के साथ वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बन गए. ईशान किशन ने दूसरे दिन साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने से पहले 301 गेंदों का सामना करते हुए 250 रन बनाए थे. अपनी मैराथन पारी के दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के जड़े. उनकी इस इनिंग ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

रैंकबल्लेबाजस्कोरटीमसीजन
1रमन लांबा320नार्थ जोन1987-88
2ईशान किशन270*ईस्ट जोन2026
3यशस्वी जायसवाल265वेस्ट जोन2022-23
4चेतेश्वर पुजारा256इंडिया ब्लू2016-17
5अंशुमान गायकवाड़216वेस्ट जोन1987-88

ईशान की यह पारी कई मायनों में खास रही. वह अरुण लाल और सबा करीम के बाद ईस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने. इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. इससे पहले फाइनल में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे.

इतना ही नहीं, ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज भी बन गए हैं. लेकिन उनकी उपलब्धि को और खास बनाता है उनका विकेटकीपर कप्तान होना. फाइनल में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा खेली गई यह सबसे बड़ी पारी है. उन्होंने दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2010 के फाइनल में साउथ जोन के लिए 183 रन बनाए थे.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर

  1. रमन लांबा (नॉर्थ ज़ोन) – 320 रन बनाम वेस्ट ज़ोन, 1987

  2. यशस्वी जायसवाल -265 रन

  3. चेतेश्वर पुजारा- 256 रन

  4. ईशान किशन- 250 रिटायर हर्ट

  5. अजीत वाडेकर- 229 रन

  6. अंशुमन गायकवाड़- 216 रन

  7. यूसुफ पठान- 210 नाबाद रन

  8. मंसूर अली खान पटौदी- 200 रन

दोहरे शतक के साथ ईशान ने एक और अनोखा कारनामा अपने नाम किया. वह वनडे इंटरनेशनल और दलीप ट्रॉफी दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले वनडे क्रिकेट में वह बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ चुके हैं और अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में भी उन्होंने वही कमाल कर दिखाया.

ईस्ट जोन की पारी को आगे बढ़ाने में कुमार कुशाग्र ने भी अहम भूमिका निभाई. ईशान और कुशाग्र ने पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की शानदार साझेदारी की. कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन का योगदान दिया.

टी-ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पहली पारी में 6 विकेट पर 626 रन बना लिए थे. हालांकि, इस विशाल स्कोर से अधिक चर्चा ईशान किशन की ऐतिहासिक 250 रन की पारी की हो रही है, जिसने उन्हें दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में एक खास स्थान दिला दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com