- किशन ने जडेजा और सूर्यकुमार का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
- भारत के लिए T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बनें
- पहले T20I मुकाबले में खेली 76 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में जारी पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में 23 वर्षीय युवा भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) प्रचंड फॉर्म में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए महज 48 गेंद में 158.33 की स्ट्राइक रेट से 76 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और तीन बेहतरीन छक्के भी निकले.
अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेली गई इस विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बाद वह भारतीय टीम के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. युवा बल्लेबाज ने देश के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आज सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IND vs SA: ईशान किशन ने केशव महाराज की जमकर कुटाई की, छक्के-चौकों से लुट लिए इतने रन
दरअसल जडेजा ने भारतीय टीम के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 58 मैच खेलते हुए 29 पारियों में 21.73 की एवरेज से 326 रन बनाए हैं. इसके अलावा यादव ने 14 मैच खेलते हुए 12 पारियों में 39.00 की एवरेज से 351 रन बनाए हैं. वहीं ईशान अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेले गए इस विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बाद 365 रन पर पहुंच गए हैं.
किशन ने भारतीय टीम के लिए अबतक 11 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने यह रन 36.50 की एवरेज से बनाए हैं. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ईशान के नाम तीन अर्धशतक दर्ज हैं. ईशान का 11 T20 इंटरनेशनल में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 89 रन है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं