- किशन ने महाराज के ओवर में की छक्के-चौकों की बरसात
- टीम के लिए खेली 48 गेंद में 76 रनों की अर्धशतकीय पारी
- किशन छक्का लगाने के प्रयास में महाराज का बनें शिकार
बहुप्रतीक्षित भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरुआत हो चुकी है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला आज राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत करने उतरे ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन शुरुआत दी. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 57 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की. लेकिन यहां बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गायकवाड़ (23) वेन पार्नेल का शिकार बनें. कैप्टन बाउमा ने 30 गज के भीतर उनका आसान कैच लपका.
इसके पश्चात् मैदान में आए नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भारतीय पारी को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू किया. उन्होंने इस दौरान 32 वर्षीय अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी केशव महाराज (Keshav Maharaj) को अपना जमकर निशाना बनाया. उन्होंने अफ्रीका के लिए 13वां ओवर फेंकने आए महाराज के शुरूआती चार गेंदों पर चार बड़े शॉट लगाकर सबको हैरान कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ishan Kishan went Mad at Keshav Maharaj hitting him for 6, 6,4,4 before Holing out in the same over!
— MTvalluvan (@MTvalluvan) June 9, 2022
He vent out his frustration of being
In indifferent form in IPL perhaps#INDvsSA#INDvSA#Ishankishan pic.twitter.com/LBKuDKRSDp
IND vs SA: महाराज की जाल में फंसते-फंसते रह गए अय्यर और किशन, डी कॉक की गलती पड़ सकती है टीम पर भारी
ईशान किशन ने महाराज की पहली गेंद पर पहले पहल लेग साइड में एक लंबा छक्का लगाया. इसके पश्चात् उन्होंने दूसरी गेंद पर भी प्रहार करते हुए एक और लेग साइड में खूबसूरत छक्का जड़ा. वह यहीं नहीं रुके. इसके पश्चात् उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर दो बेहतरीन चौके लगाए.
ईशान किशन ने पांचवीं गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह यहां चूक गए. इस बीच मेहमान टीम ने आउट की अपील की और अंपायर ने अपना निर्णय भी आउट में दिया, हालांकि किशन के रिब्यू लेने के पश्चात् वह नॉट आउट करार दिए गए.
इसके पश्चात् भारतीय बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर भी हवाई शॉट खेला, लेकिन इस बार उन्हें नसीब का साथ नहीं मिला और वह सीमारेखा के पास लपके गए. किशन ने इस ओवर में कुल 20 रन जुटाए. वहीं इस मुकाबले में वह 48 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे. किशन को महाराज ने अपना शिकार बनाया.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं