क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चलेगा. मगर उन्होंने हर किसी को निराश किया है. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए वैभव ने कुल आठ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 50.00 की स्ट्राइक रेट से केवल चार रन ही बना पाए. इस दौरान मैदान में छक्के-चौके लगाने के लिए मशहूर वैभव एक भी बड़ा शॉट लगाने में नाकामयाब रहे. 15 वर्षीय बल्लेबाज को नेथन स्मिथ ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. उनका शानदार कैच मिचेल ने पकड़ा.
गेंद को सही तरीके से भांप नहीं पाए वैभव
जिस गेंद पर वैभव सूर्यवंशी आउट हुए. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह उस गेंद की लंबाई को सही तरीके से भांप नहीं पाए थे. यही वजह रही कि ऑफ स्टंप के बाहर हार्ड लेंथ की गेंद को ऑफ साइड के ऊपर से मारने के प्रयास में वह आउट हुए. मिचेल की तारीफ करने होगी. क्योंकि उन्होंने एक्स्ट्रा कवर में जिस तरीके से कैच को पकड़ा. वह काबिले तारीफ थी. भारत की तरफ से दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. जिस दौरान वह आउट हुए. उस दौरान टीम का स्कोर 6.2 ओवरों में 44 रन था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Huge Wicket!!! Vaibhav Suryavanshi Got Out 😭😭 https://t.co/MBSrHi71sl
— BackToLobby (@_backtolobby) October 24, 2026
वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने भारत की तरफ से कुल नौ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 30.75 की औसत से 250 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 81 रनों की खेली गई अर्धशथकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. वैभव ने ये रन 178.57 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह ने तोड़ दिया भुवनेश्वर का रिकॉर्ड, T20I में भारत के लिए रचा नया इतिहास, टॉप-5
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं