अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि अभिषेक शर्मा के एक भी मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं. यहीं नहीं कुछ लोग तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की भी बात करने लगते हैं. शायद यही बात भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को नागवार गुजरी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक की बेहतरीन बल्लेबाजी देख उन्होंने युवा बल्लेबाज की जमकर सराहनी की है. यहीं नहीं उन्होंने उनके आलोचकों को भी निशाना बनाया है.
पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'अभिषेक शर्मा. देखिए अभिषेक शर्मा के लिए बात करनी जरूरी है. कुछ भी गड़बड़ी होती है ना... थोड़ा बहुत भी गड़बड़ होता है. उसको ड्रॉप करो. ये बात निकलती है. खासकर सोशल मीडिया पर. टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की बात मैं नहीं कर रहा हूं. वो बहुत क्लीयर हैं. उन्हें पता है यह हमारा नंबर वन खिलाड़ी है. उसे जब मौका मिलता है. वह परफॉर्म करता है.'
उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप फाइनल आपको याद होगा. उससे पहले मैंने स्टेटमेंट दिया था. जब उससे परफॉर्मेंस नहीं हो रहे थे. मैं अभी भी उसको बैक करूंगा. क्योंकि उसने उस तरीके का काम किया है. उसने कमाल का काम किया है. वह दुनिया का सबसे बेहतरीन फियरलेस हीटर है. इसमें कोई दो राय नहीं है. अच्छी जो बात है. वह ऑफ साइड में जो मारता है. वह अविश्वसनीय है.'
पठान ने कहा, 'पहले ओवर में शुरुआत की वैभव सूर्यवंशी ने, अकैट किया. उसके बाद उसी ओवर में वह आता है और कहता है मैं पहले बॉल पर स्टेप आउट करूंगा और न्यूजीलैंड की जमीन पर तेज गेंदबाज के खिलाफ बाहर मारूंगा. इतना बेबाक, इतना फियरलेस और कमाल का खिलाड़ी है. ऊपर से उसकी तकनीक भी अच्छी है. अगर आप उसके खिलाफ एक लाइन से गेंदबाजी करते रहेंगे और ऑफ साइड में खिलाएंगे तो वह आपको छोड़ेगा नहीं.'
उन्होंने कहा, ' इसीलिए उसके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल है. अगर पिच स्लो नहीं है. आप लाइन बार बार चेंज नहीं करते हैं, तो फिर आपके लिए बचना बेहद मुश्किल है. पिछले मुकाबले में वहीं हुआ.'
यह भी पढ़ें- 6 विकेट और इतिहास! स्टार्क ने ऐसा कमाल किया, जो ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 6 गेंदबाज कर सके हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं