ज्यादा दिन पहले की बात नहीं है, जब पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इशान किशन (Ishan Kishan) को लेकर सवाल उठाया था, तो उसकी गूंज BCCI तक पहुंची. बवाल मचा, निर्देश जारी हुए, तो मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इशान और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) दोनों का ही पत्ता कट सकता है. लेकिन ताजा हालात मामले को और पेचीदा बनाते दिख रहे हैं. इरफान का नया सवाल पुराने सवाल से खुद-ब-खुद जुड़ रहा है. वास्तव में पुराने मामला पर मचा शोर पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ कि पठान ने एक और नया सवाल दाग दिया है. और यह सवाल भी बहुत ही भारी-भरकम है और इसका भी BCCI तक पहुंचना तय है.
पठान ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या शरीर की देखभाल करने के नाम पर भारतीय घरेलू क्रिकेट में न खेलने के लिए कुछ खिलाड़ियों के लिए अलग नियम है?", जाहिर है कि पठान ने भर कर निशाना एक बार फिर से पांड्या बंधुओं और इशान किशन पर दागा है, जो इन दिनों ट्रेनिंग कर रहे हैं. वहीं, घेरे में श्रेयस अय्यर भी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वजह ने किया पठान को मजबूर
पठान के सवाल करने की असल बड़ी वजह खासतौर पर क्रुणाल पांड्या रहे, जो घरेलू क्रिकेट में बड़ोदा के खेलते हैं, लेकिन अब जबकि शुक्रवार से देश भर में अलग-अलग जगह क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेल जा रहे हैं और बड़ोदा टीम को क्रुणाल की बहुत ज्यादा जरुरत है, तो क्रुणाल पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, तो वहीं हार्दिक पांड्या भी मैच से दूर हैं. अब जबकि ये दोनों ही खिलाड़ी राज्य टीम को सेवा न देकर बड़ोदा में ही किरन मोरे अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं, तो इरफान ने एक बार फिर से बहुत ही जायज और बड़ा सवाल उठाया है. बता दें कि क्रुणाल ने बड़ोदा के लिए आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच 2022 में खेला था, तो लिस्ट ए (50 ओवर) मैच पिछले साल नवंबर में खेला था. जाहिर है जब किसी खिलाड़ी विशेष की टीम बड़ी प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंचती है और स्टार खिलाड़ी न खेले, तो पूर्व क्रिकेटरों का चिंतित होना एक स्वाभाविक सी बात है.
"हार्दिक का मामला अलग है"
अब देखते हैं कि BCCI इस घटना को कैसे लेता है. और क्या क्रुणाल पांड्या के खिलाफ भी कोई कार्रवाई होगी. हालांकि, वह अनुबंधित खिलाड़ी नहीं हैं, तो वहीं पिछले दिनों BCCI ने हार्दिक का यह कहते हुए बचाव किया था कि हार्दिक का मामला अलग है और उनका शरीर रेड-बॉल का बोझ (चार दिन लगातार क्रिकेट) नहीं कर सकता. बता दें कि हार्दिक ने आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच साल 2018 में खेला था. कुल मिलाकर जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में हैं, वह क्रुणाल पांड्या के साथ श्रेयस अ्ययर हैं. अय्यर एक तरफ कमर दर्द की बात कर रहे हैं, लेकिन वह क्वार्टरफानल में मुंबई के लिए नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में बड़ा और महत्वपूर्ण सवाल तो बनता ही है कि जिम ट्रेनिंग के लिए कमरदर्द सही है, लेकिन क्वार्टरफाइनल में खेलने के लिए कमर में दर्द है!! डंबल उठाने और भारी-भरकम वजन के साथ हॉफ स्कवैट लगाने के लिए कमर में दर्द है, लेकिन जब राज्य टीम अथक प्रयासों के बाद रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में पहुंची हैं, तो उसमें खेलने के सवाल पर दर्द है?? यह कैसा दर्द है? जाहिर है कि दर्द कहीं और ही है. और बीसीसीआई को इस दर्द का इलाज बहुत ही सलीके से ढूंढना ही होगा क्योंकि पठान का सवाल एकदम तार्किक, बड़ा और जायज है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं