यह ख़बर 09 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आईपीएल का शेड्यूल जारी, अपने घरेलू मैदान में ही खेलेगा पुणे वॉरियर्स

खास बातें

  • लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम देते हुए क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को साफतौर पर कहा कि सहारा समूह की टीम पुणे वॉरियर्स इंडियन प्रीमियर लीग में अपने घरेलू मैच पुणे में ही खेलेगी।
मुंबई:

लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम देते हुए क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को साफतौर पर कहा कि सहारा समूह की टीम पुणे वॉरियर्स इंडियन प्रीमियर लीग में अपने घरेलू मैच पुणे में ही खेलेगी।

शनिवार को जारी शेड्यूल में 3 अप्रैल से 26 मई तक होने वाले टूर्नामेंट के मीडिया एक्रीडिटेशन के नियम और शर्तें भी बताई गई है। पुणे वॉरियर्स को पहला मैच 7 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब से खेलना है जो महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर खेला जाएगा। पहले इसका नाम सुब्रत राय सहारा स्टेडियम था।

पुणे के बाहर स्थित इस नवनिर्मित स्टेडियम के नाम को लेकर सहारा समूह और एमएचए के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। एमएचए ने अनुबंध की राशि का भुगतान नहीं करने के कारण जनवरी में सुब्रत राय सहारा स्टेडियम का नाम कपड़े से ढक दिया था।

इसके बाद सहारा समूह ने बंबई उच्च न्यायालय की शरण ली। इस विवाद के कारण सहारा समूह अपने मैच किसी और स्थान पर खेलना चाहता था। बीसीसीआई ने 3 अप्रैल से पहले इस मसले को सुलझाने की कोशिश की। बोर्ड ने विवाद को सुलझाने के बारे में कोई बयान नहीं दिया लेकिन ताजा शेड्यूल में पुणे वॉरियर्स के घरेलू मैचों का स्थान एमएचए स्टेडियम ही लिखा गया है।

आईपीएल का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

3 अप्रैल : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता।
4 अप्रैल : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलूर।
5 अप्रैल : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, हैदराबाद।
6 अप्रैल : दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई।
7 अप्रैल : पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर, हैदराबाद।
8 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, जयपुर।
9 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई।
10 अप्रैल : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, मोहाली।
11 अप्रैल : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम केकेआर, बेंगलूर। पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम राजस्थान रायल्स, पुणे।
12 अप्रैल : दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली।
13 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, मुंबई। चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, चेन्नई।
14 अप्रैल : केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता। राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, जयपुर।
15 अप्रैल : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, चेन्नई।
16 अप्रैल : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम केकेआर, मोहाली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, बेंगलूर।
17 अप्रैल : पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे।
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर।
18 अप्रैल : दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली। 19 अप्रैल : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, हैदराबाद।
20 अप्रैल : केकेआर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम राजस्थान रायल्स, बेंगलूर।
21 अप्रैल : दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, मोहाली।
22 अप्रैल : चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रायल्स, चेन्नई।
23 अप्रैल : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम पुणे वारियर्स इंडिया, बेंगलूर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, मोहाली।
24 अप्रैल : केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता।
25 अप्रैल : चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई। 26 अप्रैल : केकेआर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता।
27 अप्रैल : राजस्थान रायल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर। मुंबई इंडियंस बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर, मुंबई।
28 अप्रैल : चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम केकेआर, चेन्नई।
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, रायपुर।
29 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, जयपुर। मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई।
30 अप्रैल : पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, पुणे।
1 मई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद।
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम केकेआर, रायपुर।
2 मई : चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई।
पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, पुणे।
3 मई : केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता।
4 मई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, हैदराबाद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, बेंगलूर।
5 मई : मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई।
राजस्थान रॉयल्स बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, जयपुर।
6 मई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलूर।
7 मई : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, जयपुर। मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर, मुंबई।
8 मई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, हैदराबाद। 9 मई : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स, मोहाली। पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम केकेआर, पुणे।
10 मई : दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, दिल्ली।
11 मई : पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम मुंबई इंडियंस, पुणे।
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मोहाली।
12 मई : केकेआर बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर, रांची।
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, जयपुर।
13 मई : दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई।
14 मई : केकेआर बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, रांची।
15 मई : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई।
16 मई : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, धर्मशाला।
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई।
17 मई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रायल्स, हैदराबाद।
18 मई : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, धर्मशाला।
पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे।
19 मई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, बेंगलूर। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम केकेआर, हैदराबाद।
प्ले ऑफ चरण 21 से 26 मई तक चेन्नई और कोलकाता में खेले जाएंगे। क्वालीफायर एक और एलिमिनेटर चेन्नई में जबकि क्वालीफायर दो और फाइनल ईडन गार्डंस पर होगा। सभी मैच रात आठ बजे होंगे।