विज्ञापन

NEET UG Counselling 2026: OCI और NRI उम्मीदवार समय रहते कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकती है परेशानी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) और नॉन-रेसिडेंट इंडियन (NRI) उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. ऐसे उम्मीदवारों को समय रहते NRI डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने का कहा गया है.

NEET UG Counselling 2026: OCI और NRI उम्मीदवार समय रहते कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकती है परेशानी
MBBS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का पहला दौर चार अगस्त से शुरू हो गया है.

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. ये सूचना ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) और नॉन-रेसिडेंट इंडियन (NRI) उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है. 6 अगस्त, 2026 की सूचना के अनुसार, NRI कोटे के तहत एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवारों को चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से पहले NRI डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, जो उम्मीदवार NRI कोटे के तहत अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें काउंसलिंग शेड्यूल में 'चॉइस फिलिंग' से पहले दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. MCC ने साफ कहा कि ऐसे उम्मीदवार समय सीमा के अंदर ये प्रक्रिया पूरी कर लें. ऐसे न करने से आगे जाकर दिक्कत हो सकती है.

कैसे होगा NRI डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के अनुसार वेरिफिकेशन का काम MCC NRI डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन टीम की ओर से किया जाएगा. जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स की जांच ये टीम करेगी और यह पक्का करेगी कि आवेदक NRI कैटेगरी के लिए तय योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं.

वहीं डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा होने के बाद, कैंडिडेट चॉइस-फिलिंग प्रोसेस के दौरान NRI कोटा सीटें और इंडियन अनरिजर्व्ड (UR) सीटें, दोनों ही देख सकेंगे. काउंसलिंग पोर्टल पर दिखाई गई सभी सीटों में से अपनी पसंद की सीट चुन सकेगा.

MBBS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का पहला दौर चार अगस्त से शुरू हो गया है. डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एआईक्यू काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. दाखिला लेने की अंतिम तिथि 22 अगस्त होगी. दूसरा राउंड 24 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. इसके बाद तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर तक होगा.  वहीं  2026-27 का बैच 8 सितंबर से शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें- क्या होती हैं डीम्ड यूनिवर्सिटीज? जानें यहां NEET के किन छात्रों को मिलता है एडमिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Counselling 2026, NEET UG Counselling 2026 Dates, NEET UG Counselling 2026 Updates, NEET UG Counselling 2026 Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com