आईपीएल 2022 का ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका है. अब टॉप चार टीमें प्लेऑफ (IPL Playoffs) के निर्णायक चार मुकाबले खेलेंगी. यहां से आईपीएल महाराष्ट्र ने निकल कर कोलकाता और अहमदाबाद चले जाएगा. लेकिन इन चार मैचों को आयोजित कराने में अगर कोई बाधा आ जाए तो बीसीसीआई (BCCI) ने इसके लिए एक प्लान बनाया है. अगर बारिश का खलल पड़ता है और नियमित समय में खेल संभव नहीं हो पाता तो इंडियन प्रीमियर लीग के 15 वें सीजन के विजेता का फैसला सुपर ओवर से हो सकता है. आईपीएल (IPL 2022) के दिशानिर्देशों के अनुसार एक भी ओवर संभव नहीं हो पाता तो लीग की तालिका का सहारा लिया जाएगा और उसमें स्थिति के आधार पर विजेता का फैसला होगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2022 Final Points Table: पूरे 70 मैच खत्म, ऐसी रही सीजन की फाइनल पॉइट्स टेबल
यह नियम क्वालीफायर एक, एलिमिनेटर, क्वालीफायर दो पर भी लागू होंगे जिनके लिए कोई रिजर्व दिन नहीं रखे गए हैं. खिताबी मुकाबले के लिए 30 मई को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. यह मुकाबला रात आठ बजे से खेला जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल के प्ले ऑफ मुकाबलों की शुरुआत कोलकाता में होगी जहां खराब मौसम की भविष्यवाणी की गई है और ऐसे में बारिश के कारण मैच में व्यवधान की आशंका को देखते हुए आईपीएल ने दिशानिर्देश जारी किए हैं.
.@mipaltan win 🤝 @RCBTweets reach the Playoffs! 👍 👍 #MIvDC @faf1307 & Co. join @gujarat_titans, @rajasthanroyals & @LucknowIPL in the Top 4⃣ of the #TATAIPL 2022. 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2022
Scorecard ▶️ https://t.co/sN8zo9RIV4 pic.twitter.com/KqxCb0iJYS
मंगलवार को पहले क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (RR vs GT) से होगी, जबकि अगले दिन इसी स्थान पर एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम (LSG vs RCB) आमने सामने होंगी. दूसरा क्वालीफायर और फाइनल अहमदाबाद में क्रमश: शुक्रवार और रविवार को खेला जाना है.
आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार, "प्रत्येक प्ले ऑफ मैच में जरूरत पड़ने पर मैच के ओवरों की संख्या को प्रत्येक टीम के लिए कम से कम पांच ओवर की बल्लेबाजी तक कम किया जा सकता है."
इसमें कहा गया, "एलिमिनेटर और प्रत्येक क्वालीफायर में, अगर अतिरिक्त समय के बाद भी पांच ओवर का खेल पूरा नहीं हो पाता तो अगर हालात साथ देते हैं तो संबंधित एलिमिनेटर या क्वालीफायर मुकाबले के विजेता का फैसला सुपर ओवर के जरिए होगा."
यह भी पढ़ें: IPL 2022 में 1000वां छक्का, Livingstone ने लूटी महफिल, बन गया ऐतिहासिक RECORD
दिशानिर्देशों में कहा गया, "अगर सुपर ओवर संभव नहीं होता है तो 70 मैच के नियमित सत्र के बाद अंक तालिका में बेहतर स्थिति में रहने वाली टीम को संबंधित प्ले ऑफ मुकाबले या फाइनल में विजेता घोषित किया गया."
अगर 29 मई को फाइनल शुरू होता है और एक भी गेंद फेंकी जाती है तो मैच अगले दिन वहीं से शुरू होगा जहां रुका था.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं