IPL 2022 के आखिरी लीग में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. बता दें कि इस मैच में लिविंग्स्टोन ने 22 गेंद पर 49 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दी, अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके जमाए और 5 छक्के लगाए. उनके द्वारा मारा गया एक छक्का ऐसा था जो रिकॉर्डबुक में शामिल हो गया. दरअसल पंजाब की पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लिविंगस्टोन ने लॉग ऑफ पर 97 मीटर लंबा छक्का जमाया जो इस सीजन के आईपीएल में लगाया गया 1000वां छक्का था (1000th IPL 2022 SIX - Livingstone's massive 97m maximum). यानि इस सीजन में 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं जो अब एक रिकॉर्ड बन गया है. आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं. वहीं, 2018 के सीजन में 872 छक्के लगने का कमाल हो चुका है.
उमरान मलिक की 'पसली तोड़' गेंद से घायल हुए मयंक अग्रवाल, हो गया ऐसा हाल- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2022 में 1001 छक्के (अबतक)
आईपीएल 2018 में 872 छक्के
आईपीएल 2019 में 784 छक्के
आईपीएल 2022 में 734 छक्के
आईपीएल 2012 में 731 छछक्के
मैच की बात करें तो बल्लेबाजों की मददगार पिच पर सनराइजर्स सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी जवाब में पंजाब ने 15 . 1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. लियाम लिविंगस्टोन ने 22 गेंद में पांच छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाये और टूर्नामेंट का एक हजारवां छक्का भी जड़ा.
शिखर धवन ने 32 गेंद में 39 और जितेश शर्मा ने सात गेंद में 19 रन बनाये. जॉनी बेयरस्टॉ ने 15 गेंद में 23 रन बनाये और आते ही भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर को चौके जड़कर दबाव में ला दिया. सनराइजर्स की फील्डिंग भी बेहद लचर रही और लिविंगस्टोन का आसान कैच जगदीश सुचित की गेंद पर प्वाइंट में सुंदर ने टपकाया.रोमारियो शेफर्ड के डाले 15वें ओवर में 23 रन बने.
जिस दोस्त ने चमकाई उमरान मलिक की किस्मत, अब उसने कुछ ऐसा लिखकर किया रिएक्ट
पंजाब की टीम 2014 में फाइनल खेलने के बाद से कभी प्लेआफ में नहीं पहुंची है. पंजाब छठे और सनराइजर्स आठवें स्थान पर रही.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं