IPL 2022 Final Points Table Latest Orange Cap, Purple Cap: आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब ने हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया. अब इस सीजन में लीग स्टेज में 70 मैच हो गए. टॉप 4 टीमों ने क्वालीफाई किया. जिसमें गुजरात, राजस्थान, लखनऊ और बेंगलोर की टीम है. गुजरात और राजस्थान की टीम पहला क्वालीफायर मैच 24 मई को खेलेगी. इसके बाद 25 मई को बेंगलोर और लखनऊ के बीच एलिमिनेटर मैच होगा. इसके बाद 27 मई को क्वालीफायर 2 खेले जाएंगे. वहीं आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
यह पढ़ें- Nitish Rana को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह, आहत होने के बाद किया ऐसा Tweet
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
आईपीएल 2022 प्वाइंट्स टेबल लिस्ट: (FINAL IPL 2022 Points Table)
आईपीएल 2022 के 70 मुकाबले बीत जाने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम अपने 14 मुकाबलों में 4 हार और 10 जीत के साथ 20 अंक (+0.316) प्वाइंट्स लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है. इसके पश्चात् दूसरे स्थान पर , राजस्थान रॉयल्स, तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम है चौथे स्थान पर बेंगलोर की टीम रही है., पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, छठे स्थान पर पंजाब किंग्स, सातवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स, आठवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, नौवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स और 10वें स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम मौजूद रही है.
यह भी पढें- उमरान मलिक की 'पसली तोड़' गेंद से घायल हुए मयंक अग्रवाल, हो गया ऐसा हाल- Video
हर सीजन आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को टूर्नामेंट के आखिर में ऑरेंज कैप के खास सम्मान से नवाजा जाता है. आईपीएल 2022 के 70 मुकाबले बीत जाने के बाद बात करें इस सीजन अबतक कौन से पांच बल्लेबाज ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
1. जोस बटलर - 14 मैच में 629 रन (राजस्थान रॉयल्स)
2. केएल राहुल - 14 मैच में 537 रन (लखनऊ सुपरजायंट्स)
3. क्विंटन डिकॉक- 14 मैच में 502 रन (लखनऊ सुपरजायंट्स)
4. शिखर धवन - 14 मैच में 460 रन (पंजाब किंग्स)
5. फाफ डु प्लेसिस - 4 मैच में 443 रन (आरसीबी)
पर्पल कैप लिस्ट:
ऑरेंज कैप की तरह ही हर साल आईपीएल में गेंदबाजी के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को टूर्नामेंट के आखिर में पर्पल कैप से नवाजा जाता है. आईपीएल 2022 के 70 मुकाबले बीत जाने के बाद ये पांच गेंदबाज पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं-
1. युजवेंद्र चहल - 14 मैच में 26 विकेट (राजस्थान रॉयल्स)
2. वानेंदु हसारंगा - 14 मैच में 24 विकेट (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
3. कागिसो रबाडा- 13 मैच में 23 विकेट (पंजाब किंग्स)
4. उमरान मलिक- 14 मैच में 22 विकेट (सनराइजर्स हैदराबाद)
5. कुलदीप यादव- 14 मैच में 21 विकेट (दिल्ली कैपिटल्स)
ये भी पढ़े- जिस दोस्त ने चमकाई उमरान मलिक की किस्मत, अब उसने कुछ ऐसा लिखकर किया रिएक्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं