एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड में खेल रही है, तो दूसरी तरफ फ्रेंचाइजी मैनेजर अगले महीने 16 दिसंबर को होने जा रहे मिनी ऑक्शन से पहले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर नजर गड़ाए हैं क्योंकि लगभग सभी टीमों को कई जगह भरनी हैं. और इन जगहों में इस बार विकेटकीपर की भूमिका बहुत ही अहम होने जा रही है. चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के संन्यास से पहले ही अपने लिए कुछ विकेटकीपर पिछले साल ही सुरक्षित कर लिए थे, लेकिन इस बार कुल मिलाकर सभी टीमों ने करीब 7-8 विकेटकीपरों को रिलीज किया है. इसमें धोनी सहित दिल्ली के अभिषेक पोरेल और बेन डकेट, केकेआर के तेजस्वी सिंह दहिया और लवनिथ सिसोदिया और मुंबई इंडियंस के रॉबिन मिंच शामिल हैं. जाहिर है कि जब ये इस बार ऑक्शन में उतरेंगे, तो इनके लिए जमकर मुकाबला होगा. चलिए जान लीजिए कि इस बार डिमांड की रेस में कौन सा विकेटकीपर आगे और किसे कितनी सैलरी इस बार होने जा रही मिनी ऑक्शन में मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन कब होगा? कौन-सी टीम करेगी सबसे ज्यादा खरीदारी, जानिए पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें: LSG से कट सकता है 3 स्टार खिलाड़ियों का पत्ता! आकाश चोपड़ा ने बताया बड़ा ऑक्शन प्लान
Career-best knock of 9️⃣5️⃣(36) 💪 Delhi's Tejasvi Dahiya looked flawless against Haryana 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/xi3st8tC9t #SMAT | @mflone_ https://t.co/0Flfrn2BSB
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 22, 2026
3. तेजस्वी सिंह दहिया
तेजस्वी दिल्ली के उभरते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. दहिया दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के लिए खेलते हुए वह अपनी छक्के मारने की क्षमता से सुर्खियों में आए थे. तब साल 2025 में उन्होंने 339 रन (29 छक्के, स्ट्राइक रेट 190.44) और 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. लेकिन साल 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें पिछले साल केकेआर ने मिनी ऑक्शन में केकेआर ने 3 करोड़ में खरीदा था. हालांकि, उन्हें IPL 2026 में सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले. इनमें वह 12 रन (सर्वोच्च 11) ही बना सके. लेकिन कुछ दिन पहले केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के ठीक बाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी 95 नर की पारी आई है. और किशन से पहले उनकी चर्चा और तेज हो गई है.
दहिया की संभावित सैलरी
पिछली बार दहिया को 3 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन इसी सीजन में हरियाणा के खिलाफ 36 गेंदों पर 95 रन बनाकर तेजस्वी का टेंपो हाई हो गया है. साथ ही, दहिया दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में भी वह 190 के आसपास स्ट्राइक रेट और छक्कों की बरसात से खुद को साबित कर चुके हैं. ऐसे में इस बार उनकी बोली 6 से 9 करोड़ रुपये के बीच जा सकती है.
2. रॉबिन मिंज
पिछले सीजन में सालाना 65 लाख रुपये फीस पाने वाले और मुंबई द्वारा रिलीज किए गए झारखंडी रॉबिन मिंच का आईपीएल में अभी तक के छोटे सफर में उम्मीदों के हिसाब से नहीं रहा. आईपीएल में उन्हें अब तक सिर्फ 4 ही पारियां खेलने को मिलीं. और उन्होंने खेली 19 गेंदों पर 63.16 के स्ट्राइक-रेट से 12 रन बनाए.
हालांकि, घरेलू और लोकल टी20 लीग (जैसे झारखंड प्रीमियर लीग और वेस्ट सिंहभूम टी20) में उन्होंने 210 से 230 तक के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारियां खेलीं. और इन लीगों में उनका डेथ ओवर्स में 200+ का स्ट्राइक रेट रहा है. और यह बात खरीद के मानकों पर उन्हें अच्छा दावेदार बनाते हैं.
मिंज की संभावित सैलरी
वैसे सीजन में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा, लेकिन अब जबकि टीमों को विकेटकीपर चाहिए, तो रॉबिन 1.50 से 3.50 करोड़ रुपये नीलामी में पा सकते हैं.
1. अभिषेक पोरेल
पिछले सीजन में सालाना 4 करोड़ रुपये पाने वाले अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया. केएल राहुल की मौजूदगी के चलते दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद 24 वर्षीय बाएं हाथ के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की डिमांड काफी बढ़ गई है. पावरप्ले में तेज शुरुआत देने और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की क्षमता इन्हें खास बनाती है.
आज ही पोरेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने ओपनिंग करते हुए महज 39 गेंदों में 69 रन (7 चौके, 3 छक्के, स्ट्राइक रेट 176.92) की धमाकेदार पारी खेली. इससे पहले 18 नवंबर को भी उन्होंने झारखंड के खिलाफ 49 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी और चंडीगढ़ के खिलाफ भी अहम योगदान दिया था
पोरेल की संभावित सैलरी
पोरेल की खासियत या यूएसपी टॉप ऑर्डर में अच्छे स्ट्राइक-रेट से रन बनाना है. और इस गुण को उन्होंने मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बरकरार रखा है. यान ऑक्शन से पहले उनकी फॉर्म साथ है. ऐसे में पोरेले 8 से 10 करोड़ रुपये की रकम इस बार पा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं