आईपीएल मीडिया राइट्स (IPL Media Rights) को लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने अभी तक ऑफिशियली ऐलान तो नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में आयोजित होने वाले आईपीएल मैच के टीवी और डिजिटल राइट्स बिक गई है. बता दें कि यह मीडिया राइट्स आने वाले 5 सालों के लिए हैं. टीवी राइट्स को 57.5 करोड़ में तो वहीं डिजिडल राइट्स को 48 करोड़ में बेचा गया है. दरअसल टीवी राइट्स का बेस प्राइस 49 करोड़ था तो वहीं डिजिटल राइट्स का ब्रेस प्राइस 33 करोड़ रूपये रखा गया था. पैकेज A और पैकेज B को मिलाकर ये राइट्स कुल 43050 करोड़ में बिके हैं. ये भी माना जा रहा है कि स्टार इंडिया ने टीवी राइट्स खरीदे हैं तो वहीं डिटिजल राइट्स वायाकॉम ने खरीदा है. इसको लेकर बीसीसीआई ने ऑफिशयली ऐलान जल्द करने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक ओर जहां क्रिकेट फैन्स भी बीसीसीआई द्वारा मीडिया राइट्स के ऑफिशियली ऐलान का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं पंजाब किंग्स की मालिकाना हक रखने वाली प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta) भी उत्साहित हैं. वकायदा ज़िंटा ने ट्वीट कर अपनी जिज्ञासा जाहिर की है. ज़िंटा ने अपने ट्वीट में मीडिया राइट्स के ऑफिशयली ऐलान को लेकर अपनी बात लिखी है.
रियान पराग बनना चाहते हैं 'धोनी', 'मैं नंबर-6 और नंबर-7 बैटिंग पोजिशन को अपना बनाना चाहता हूं..'
अभिनेत्री औऱ पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta) ने ट्वीट में लिखा है, 'BCCI द्वारा नए #Iplmediarights की घोषणा को सुनने का इंतजार है. #IPL कितनी अविश्वसनीय स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी बन गई है. दुनिया भर में हजारों और अरबों को रोजगार, यह अपने अविश्वसनीय विकास से अन्य सभी खेल लीगों को बौना बना रहा है और यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया है.'
Waiting to hear the BCCI announce the new #Iplmediarights. What an incredible sports property #IPL has become! Employing thousands & entertaining billions across the globe,it's dwarfing all other sports leagues by its incredible growth & it's completely Made In India???????? #ting pic.twitter.com/qiSNdcP2nk
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) June 14, 2022
बता दें कि मीडिया राइट्स ई ऑक्शन का आज तीसरा दिन है. आज ग्रुप सी पैकेज और ग्रुप डी पैकेज के मीडिया राइट्स के लिए ऑक्शन होगा. ग्रुप सी (नॉन-एक्सक्लूसिव राइट्स) में स्पेशल 18 मैच (ओपनिंग+डबल हेडर+प्ले-ऑफ) को शामिल किया गया है. वहीं, रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड (ग्रुप डी) के लिए बोली आज लगायी जाएगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं