विज्ञापन

IPL 2026: 'लोग कौन होते हैं उसे बताने वाले...' MS Dhoni को लेकर योगराज सिंह के बदले सुर

Yograj Singh Reaction on MS Dhoni: योगराज सिंह ने पूर्व में धोनी को लेकर काफी विवादास्पद बयान दिए हैं, लेकिन लगता है कि अब उन्होंने अपने सुर बदल लिए हैं. योगराज ने धोनी के संन्यास की मांग करने वालों की जमकर आलोचना की है.

IPL 2026: 'लोग कौन होते हैं उसे बताने वाले...' MS Dhoni को लेकर योगराज सिंह के बदले सुर
Yograj Singh on MS Dhoni

Yograj Singh Statement on MS Dhoni:  चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार एमएस धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. आईपीएल 2026 से पहले, विशेषज्ञ और फैंस सोच रहे हैं कि क्या यह आखिरी साल होगा जब अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एक्शन में दिखेंगे. हालांकि, धोनी ने अपने भविष्य के बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं की है और शनिवार को नया सीज़न शुरू होने पर वह एक्शन में नज़र आएंगे. वहीं सीजन की शुरुआत से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने धोनी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे फैंस हैरान है. योगराज सिंह ने पूर्व में धोनी को लेकर काफी विवादास्पद बयान दिए हैं, लेकिन लगता है कि अब उन्होंने अपने सुर बदल लिए हैं. योगराज ने धोनी के संन्यास की मांग करने वालों की जमकर आलोचना की है और कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान को कम से कम एक दशक और खेलना चाहिए. योगराज ने कहा कि धोनी ने अपनी फिटनेस साबित की है. इस दौरान उन्होंने धोनी के समर्पण और अनुशासन को बनाए रखने के लिए उनकी तारीफ भी की.

योगराज सिंह ने इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए कहा,"वह (धोनी) अभी भी खेल रहे हैं और उन्हें अगले 10 सालों तक ऐसा करते रहना चाहिए. क्योंकि उन्होंने सही अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी फिटनेस साबित की है. मैं अभी भी उनके कलाई देखता हूं, अद्भुत है. लोग कौन होते हैं उन्हें संन्यास लेने के लिए कहने वाले? जहां तक ​​क्रिकेट का सवाल है, उन्हें सलाम." बता दें, योगराज ने कई बार धोनी की खुलकर आलोचना की है. योगराज ने धोनी पर कई बार आरोप लगाए हैं कि उन्होंने ही युवराज का करियर खत्म किया है.

पिछले कुछ सालों में, धोनी से एक ही सवाल पूछा गया है - 'क्या यह आपका आखिरी सीज़न होगा?' और उन्होंने हमेशा कहा है 'निश्चित रूप से नहीं' या कहा है कि वह कोशिश करते रहेंगे. 44 साल की उम्र में, धोनी सबसे उम्रदराज अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जो इस समय आईपीएल का हिस्सा हैं. हालांकि, पिछले कुछ सीज़न में उनका प्रदर्शन ख़राब हुआ है.

इसके अलावा धोनी घुटने की समस्या से भी परेशान है. यही कारण है कि धोनी सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, जिसकी कड़ी आलोचना हुई है. वह कुछ गेंदों पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से 4 या 5 ओवर तक नहीं टिक सकते. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से सवाल हुआ था कि धोनी किस क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे. कप्तान ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन इसमें शायद ही किसी को शक हो कि धोनी उसी भूमिका में दिखेंगे, जिसमें वो पिछले कुछ सीजन में दिखे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'सिर्फ इम्पैक्ट खिलाड़ी नहीं हो सकते...' MS Dhoni नहीं बल्कि इस आईपीएल दिग्गज के रोल पर मोहम्मद कैफ ने फ्रेंचाइजी को घेरा

यह भी पढ़ें: IPL 2026: SRH के खिलाफ आग उगलता है किंग कोहली का बल्ला, विराट रिकॉर्ड देख ईशान किशन की बढ़ेगी टेंशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com