Virat Kohli Breaks Silence on Being Called a 'Foreign Player: विराट कोहली अब भारत में नहीं रहते हैं. कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं. ऐसे में उनकी आलोचना होती है, लेकिन अब इन आलोचना पर किंग कोहली ने सीधा जवाब देकर फैन्स के बीच खलबली मचा दी है. दरअसल, कोहली ने विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मौजूदा आईपीएल में RCB के लिए अपने बल्ले से धमाल मचा रहे कोहली से मजाक में ही यह सवाल पूछा गया कि "इस सीज़न में RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है", जिसके बाद कोहली ने जो रिएक्ट किया उसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
RCB के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में मिस्टर नैग्स ने कोहली से मजाक में सवाल किया और पूछा कि "लोग रहे हैं कि आरसीबी में 5 विदेशी खिलाडी खेल रहे हैं". इस सवाल पर कोहली पहले तो जोर से हंसते हैं और फिर जवाब देते हुए कहते हैं. "मुझे नहीं पता कि तुम मुझसे क्यों पूछ रहे हो? विदेशी खिलाड़ियों से पूछो. मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं." उन्होंने आगे होस्ट से पूछा कि "क्या उन्हें लगता है कि वह एक विदेशी खिलाड़ी हैं", क्या मैं एक विदेशी खिलाड़ी हूं", जिसपर होस्ट ने जवाब दिया, और कहा " बिल्कुल भी नहीं"
THE BIGGEST INTERVIEW IS HERE!
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 4, 2026
Mr Nags interviewing The King Virat Kohli 🔥pic.twitter.com/N2aDvGWePm
इसके अलावा इंटरव्यू में कोहली से पूछा गया कि "आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, "लंबे समय से हमें इस खिताब का इंतजार था। जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ."
Q- विराट, आप हर साल नए हेयरस्टाइल और टैटू के साथ आते हैं.. मैं यह जानना चाहता हूं कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं। क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों के साथ चर्चा करते हैं?
विराट ने इस सवाल के जवाब में कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं? मुझे जिस तरह का हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, मैं वैसा करवाता हूं. अगर आपको अच्छा महसूस होता है, तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
इसके अलावा इंटरव्यू में कोहली ने टीम में आ रही नई प्रतिभाओं से असुरक्षा पर बात की और कहा कि "मुझे कई दिक्कत नहीं है. विराट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "मैं आपके साथ हो जाउंगाा.. राजा बाबू फिल्म की तरह आप राजा बाबू बनना और मैं शक्ति कपूर बनूंगा.
जीत के वास्तविक अर्थ पर कोहली ने कहा कि "जीत कड़ी मेहनत, खेल के प्रति कमिटेड रहने के लिए आपके किए गए सभी त्यागों का नतीजा है.यह सब एक तरह का भरोसा, एक इनाम, यह जानने के रूप में आता है कि आपने अपना समय बर्बाद नहीं किया है. बहुत से लोग हार से सीखते हैं, लेकिन बहुत से लोग बहुत निराश भी हो सकते हैं. इसलिए जब आप बहुत मेहनत के बाद जीतते हैं, तो इससे आपको अपनी मेहनत के साथ न्याय का एहसास होता है, और आपको और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है."
(IANS के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं