IPL 2026 Updated points table: आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स की यह लगातार दूसरी जीत है और वहीं, सीएसके को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई सुपरकिंग्स के लगातार दूसरे हार से प्वाइंट्स टेबल का गणित अब दिलचस्प बन गया है. इस समय पंजाब किंग्स दो मैच में दो जीत के साथ टॉप पर है. वहीं, राजस्थान एक मैच में जीत हासिल करने के बाद दूसरे नंबर पर है, तीसरे नंबर पर आरसाबी है, बेंगलुरु को भी एक मैच में एक जीत मिली है. चौथे नंबर पर इश समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम है. दिल्ली ने भी अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी. मुंबई इंडियंस भी एक जीत हासिल करने में सफल रही है. मुंबई इस समय पांचवें नंबर पर है.
वहीं, हैदराबाद की टीम 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ छठे नंबर पर पर है. गुजरात टाइंट्स को पहले मैच में हार नसीब हुई थी. इसलिए गुजरात सातवें नंबर पर है. 8वें नंबर पर लखनऊ की टीम है. लखनऊ को भी अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 9वें नंबर पर केकेआऱ जिसे दो मैच में दो हार नसीब हुई है. केकेआर के नेट रन रेट (-) में हैं. केकेआर के अलावा सीएसके भी दो मैच अपने हार चुकी है और नेट रन रेट (-) में है.

केकेआर और सीएसके को झटका
यानी केकेआर और सीएसके अपने दो मैच में दोनों मैच हार चुकी है जिससे यकीनन इन दो टीमों पर तलवार लटकी हुई है अब ये दोनों टीमों को अपने आने वाले मैचों में अच्छा परफॉर्मेंस कर अपनी स्थिति सुधारनी होगी .क्योंकि शुरुआत में टीम का परफॉर्मेंस ही आने वाले मैचों में टीम की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में तय करती है.
टॉप 4 में पहुंचने की रेस हो जाएगी मुश्किल
आने वाले समय में प्वाइंट्स टेबल का जो समीकरण बनेगा वह काफी दिलचस्प होगा और टॉप 4 में पहुंचने की रेस सभी टीमों के लिए मुश्किल होते जाएगी. ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआत में मिली जीत बाद में टीमों को फायदा पहुंचाती है, ऐसे में केकेऔर और सीएसके को अपने आने वाले मैचों में बेहतरीन खेल दिखाना होगा.
IPL 2026: किसके सिर सजी हैं Orange Cap और पर्पल कैप
इस समय पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली 2 मैच में 108 रन बनाकर ऑरेंज कैप के दावेदार हैं. वहीं, पर्पल कैप इस समय पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक के नाम है जिन्होंने दो मैच में 5 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें- IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं