Punjab Kings Writting New History in Batting: इंडियन प्रीमियर लीग में जब से श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान बने हैं और रिकी पोंटिंग कोच की भूमिका में आए हैं, टीम की किस्मत ही पूरी तरह से बदल चुकी है. टीम का बल्लेबाज़ी स्तर तेजी से बदला है और यह आंकड़ों में साफ झलकता है. बड़ा स्कोर खड़े करने से लेकर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य हासिल करने तक, पंजाब किंग्स ने खुद को लीग की सबसे आक्रामक और भरोसेमंद टीमों में शामिल कर लिया है.
3 बार बनाया 250+ का टोटल
टी20 क्रिकेट में 250 से अधिक रन बनाना आसान नहीं है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में पांच बार 250+ स्कोर बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 287 रन रहा है. जबकि पंजाब किंग्स तीन बार 250 से अधिक रन बनाकर इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. पंजाब का सर्वाधिक स्कोर 265 रन रहा है, जो टीम की विस्फोटक बल्लेबाज़ी क्षमता को दर्शाता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (263 रन) और दिल्ली कैपिटल्स (264 रन) जैसी मजबूत टीमों के साथ पंजाब किंग्स का नाम इस सूची में होना उनके निरंतर आक्रामक रवैये को दिखाता है.
200+ के रन चेज में कोई नहीं आस-पास
जहां तक लक्ष्य का पीछा करने की बात है, पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड आईपीएल प्रभावशाली है. आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम ने पंजाब किंग्स जितनी बार 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का सफल पीछा नहीं किया है. पंजाब किंग्स ने 11 बार किया है. मुंबई इंडियंस छह बार यह कारनामा किया है. मुंबई और पंजाब के बीच का यह अंतर दिखाता है कि पंजाब किस कदर बल्लेबाजी कर रही है. आलम यह है कि पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में 265 रन का ऐतिहासिक चेज़ किया.
अय्यर-पोंटिंग ने पूरी तरह बदली बल्लेबाजी
यह दबदबा हाल के सीज़नों में और भी साफ दिखाई देता है. आईपीएल 2025 से अब तक पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा जीत दर्ज की हैं. इस अवधि में पंजाब ने 12 मुकाबलों में 10 जीत हैं और सिर्फ 2 में उसे हार मिली है. रन चेज में पंजाब का जीत प्रतिशत 83 का है. इसी दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मैचों में 9 जीत दर्ज की है.
मौजूदा IPL 2026 सीज़न में पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी और भी आक्रामक नजर आ रही है. सात मैचों के बाद टीम का रन रेट 11.7 रन प्रति ओवर है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ है. इस सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (11.0) और सनराइजर्स हैदराबाद (10.6) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
छक्कों के मामले में भी पंजाब किसी से पीछे नहीं है. जारी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ मैचों में 92 छक्के लगाए हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने सिर्फ सात मैचों में 89 छक्के जड़ दिए हैं. पंजाब किंग्स ने यह साबित कर दिया है कि उनके सामने कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सबसे महंगा कप्तान, करोड़ों के स्टार्स… फिर भी LSG क्यों बनी सीजन की सबसे फिसड्डी टीम?
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्ववंशी ने निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 छक्के लगाते ही बदल देंगे T20 का इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं