विज्ञापन

IPL 2026: पाकिस्तान बोर्ड ने जिंबाब्वे पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया 2 साल का बैन, आईपीएल बनी वजह, जानें क्यों

ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाना बताता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का नजिरया कितना ज्यादा संकीर्ण है

IPL 2026: पाकिस्तान बोर्ड ने जिंबाब्वे पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया 2 साल का बैन, आईपीएल बनी वजह, जानें क्यों
जिंबाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी
X: social media

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जिंबाब्वे के उभरते तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने को लेकर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है. PCB ने कहा, 'पीएसल में खेलने के एक स्पष्ट प्रस्ताव और टीमों की स्वीकार्यता के बावजूद मुजरबानी ने एक 'विरोधाभासी अनुबंध' के समर्थन में हमारे अनुबंध के नियमों का उल्लंघन किया. इसी वजह से हमने इस पेसर पर पीएसएल में खेलने पर दो साल का बैन लगा दिया है.' दरअसल मुजरबानी ने इस साल पीएसएल में खेलने के लिए इस्लामाबाद युनाइटेड के साथ करार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इससे हाथ खींचकर केकेआर के साथ करार कर लिया. मुजरबानी कुछ महीने पहले खेले गए टी20 विश्व कप में प्रदर्शन से चर्चा में आए थे. वह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तीसरे नंबर के बॉलर थे. जिंबाब्वे के सुपर-8 राउंड में पहुंचने में मुजरबानी की बॉलिंग का अच्छा योगदान था और उन्होंने 13 विकेट चटकाए थे. 

इससे पहले मुजरबानी ने मुल्तान सुल्तान टीम में रहते हुए चैंपियन टीम का हिस्सा बनने का गौरव हासिल किया था. हालांकि, इस साल 11 फरवरी को हुई नीलामी में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में इस्लामाबाद ने विंडीज पेसर शमार जोसेफ को रिलीज करके मुजरबानी को साइन किया था. वहीं, केकेआर ने मुजरबानी को बांग्लादेशी लेफ्टी पेसर मुस्तिफजुर रहमान की जगह साइन किया था. 

मुजरबानी ने वर्तमान आईपीएल में अभी तक 2 मैच खेले हैं. और इन मैचों में उन्होंने 4 विकेट चटकाए. ये चार विकेट उन्होंने एक ही मैच में हैदराबाद के खिलाफ 42 रन देकर लिए थे. लेकिन इसके बाद अगले मैच में वह खासे महंगे साबित हुए.  उन्होंने कुल मिलाकर दोनों मैचों में 10.71 रन प्रति ओवर की दर से फेंके ओवनरों में 75 रन खर्च किए. केकेआर ने मुजरबानी को 75 लाख रुपये में खरीदा था और जिंबाब्वे की मुद्रा में यह रकम करीब 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com