विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: CSK की हार से बिगड़ा सभी टीमों का समीकरण, SRH- GT प्लेऑफ में, ऐसा है बाकी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Updated After CSK vs SRH Match: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मतलब यह रहा कि अब पांच टीम प्लेऑफ के एक स्थान के लिए रेस में होंगी.

IPL 2026 Points Table: CSK की हार से बिगड़ा सभी टीमों का समीकरण, SRH- GT प्लेऑफ में, ऐसा है बाकी टीमों का हाल
IPL 2026 Points Table Updated After CSK vs SRH Match:

IPL 2026 Updated Points Table After CSK vs SRH  Match: चेपॉक में अपने इस सीजन के आखिरी होम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स की हार का नतीजा प्लेऑफ की रेस नें भी दिखा, जहां गुजरात और हैदराबाद को प्लेऑफ का टिकट मिला तो, राजस्थान के नॉकआउट में पहुंचने के चांस सबसे अधिक हैं. अब प्लेऑफ का एक स्पॉट बचा है और इसके लिए रेस में पांच टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स हैं. इसके अलावा टॉप पर कौन फिनिश करेगा, इसको लेकर हैदराबाद, गुजरात और बेंगलुरु के बीच दिलचस्प रेस है. 

ऐसी है प्वॉइंट्स टेबल

ईशान किशन की नाबाद पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के बाद हैदराबाद के अब 13 मैचों में 8 जीत और 5 हार के बाद 16 अंक हैं. जबकि गुजरात के 13 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक हैं. बेंगलुरु पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. उसके 18 अंक हैं. गुजरात और हैदराबाद का प्लेऑफ का बर्थ भी कंफर्म हो गया है. अब सिर्फ एक स्थान खाली है और उसके लिए राजस्थान, चेन्नई, पंजाब, दिल्ली और कोलकाता के बीच रेस होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब किंग्स अभी 13 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं. जबकि राजस्थान के 12 अकं हैं. हालांकि, उसने 12 ही मैच खेले हैं और अगर वह अपने दोनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ का बर्थ उसका होगा. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर है. जबकि दिल्ली के 12 अंक हैं और वो सातवें स्थान पर है. कोलकाता के भी 12 मैचों में 11 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर है. जबकि मुंबई और लखनऊ पहले ही रेस से बाहर हो गई है. 

चेन्नई 5 विकेट से हारी मुकाबला

एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम ने महज 18 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ 31 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया. अभिषेक 21 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 4 बाउंड्री शामिल रहीं. यहां से हेनरिक क्लासेन ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन जोड़कर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया.

क्लासेन 26 गेंदो में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए. आखिरी में ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. किशन 47 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जब तक ईशान का विकेट गिरा, तब तक टीम जीत की दहलीज तक पहुंच गई थी. 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 48 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15) ने कार्तिक शर्मा (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की. सीएसके ने 100 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जहां से देवाल्ड ब्रेविस ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया. ब्रेविस 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। साकिब हुसैन ने 2 विकेट निकाले.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com