विज्ञापन

पुणे का 'राजा रघुवंशी': शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का पैलेस, प्लेन...मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर खाई में धकेला

Pune News: पुणे के फेसम लोहगढ़ किले से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां 26 साल के एक युवा बिजनेसमैन केतन विशाल की 350 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई. इस घटना में केतन की मंगेतर का नाम सामने आया है.

पुणे का 'राजा रघुवंशी': शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का पैलेस, प्लेन...मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर खाई में धकेला
फोटो में सिया और उसका मंगेतर साथ खड़े हैं और पीछे से कैप और मास्क लगाए प्रेमी निकल रहा है...
पुणे:

राजा रघुवंशी के हत्या का मामला तो सबको याद ही होगा. कैसे उसकी पत्नी सोनम ने घटना को अंजाम दिया था. महाराष्ट्र के पुणे से भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां के फेमस लोहगढ़ किले पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गए युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुणे पुलिस ने मंगलवार को घटना को लेकर बताया कि केतन  को उसकी मंगेतर और उसके एक पुरुष दोस्त ने कथित तौर पर गहरी खाई में धकेल दिया और इस घटना को हादसा बताकर पेश किया है. पुलिस ने केतन की की मंगेतर और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है. पुणे पुलिस ने मामले की जांच हत्या के आधार पर शुरू कर दी है. 

नवंबर में होने वाली थी केतन की शादी 

बताया जा रहा है कि केतन अग्रवाल की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी. जिसके लिए परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी थी. इस बीच 18 जून को केतन का जन्मदिन था. ऐसे में वह अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ लोहागढ़ के किले पर घूमने गया था. केतन जब किले पर तस्वीरें खींच था. तभी वह 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. शुरुआती जांच में इसे तेज हवाओं के बीच केतन का संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरने की घटना मानी गई थी. लेकिन जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो मामले में एक हफ्ते बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे आशंका मजबूत हुई कि केतन को उसकी मंगेतर और उसके दोस्त ने धक्का दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

( फोटो में बायीं तरफ मंगेतर और सिया वहीं दायीं तरफ प्रेमी है....)

पुलिस को कैसे हुआ शक

घटनास्थल का दौरा करने और टेक्निकल डिटेल्स की बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस का शक और बढ़ गया.मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस कन्फ्यूज हो गई. उन्हें इस घटना पर शक हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि एक प्लानिंग हो सकती है. पुलिस की गहन जांच में शुरुआती नतीजा यह है कि उनकी मंगेतर जो उस समय केतन के बहुत करीब थी उसी ने उसे पीछे से जोर से धक्का दिया, जिससे वह घाटी में गिर गया.  इसके बाद उन्होंने उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया. मर्डर के पीछे असली मकसद क्या था, इसकी जांच शुरू हो गई है.

उदयपुर में बुक हुआ था महल 

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया हमने मंगेतर और उसके पुरुष मित्र को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच अब हत्या के पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है. पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों परिवारों ने विवाह समारोह के लिए राजस्थान के उदयपुर में 17 करोड़ रुपए में एक महल बुक किया था. जबकि मेहमानों को ले जाने के लिए दो प्लेन भी बुक हुए थे. लेकिन केतन की मौत के बाद उसके परिवार में शोक छाया हुआ है. घटना के बाद काफी मशक्कत के बाद केतन का रेस्क्यू किया गया था. जहां बड़ी मुश्किल से केतन खाई में मिला था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनी थी प्लानिंग

पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक, सिया गोयल केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. इसलिए उसने केतन से छुटकारा पाने का प्लान बनाया था. इसके लिए उसने अपने एक दोस्त की मदद ली थी. फिर केतन को उसके जन्मदिन के मौके पर लोहागढ़ ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ ले जाया गया. मौका मिलते ही दोस्तों की मदद से केतन को सीधे एक गहरी घाटी में धकेल दिया गया. केतन घाटी में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

पुणे पुलिस का कहना है कि फिलहाल केतन की मंगेतर और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद केस में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है. क्योंकि यह एक बड़ी घटना है. बता दें कि लोहगढ़ किला पुणे और मुंबई के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है. मानसून के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

इनपुट: सूरज कस्बे, पुणे

ये भी पढे़ंः बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर के साथ मिल लड़की ने छोटी बहन और मां-बाप की कर दी बेरहमी से हत्‍या!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Lohagarh Fort, Pune News Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com