विज्ञापन

IPL 2026 Points Table After GT vs CSK: सीएसके का टूर्नामेंट से बंध गया बोरिया बिस्तर, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें सबसे आगे

प्लेऑफ में बने रहने के लिए सीएसके की टीम को जीत हासिल करनी बेहद जरूरी थी. मगर ऐसा न हो सका. टीम को 89 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जिसके साथ ही टूर्नामेंट से उसका बोरिया बिस्तर भी बंध गया है.

IPL 2026 Points Table After GT vs CSK: सीएसके का टूर्नामेंट से बंध गया बोरिया बिस्तर, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें सबसे आगे
आईपीएल 2026 से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 66वां मुकाबला बीते गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां प्लेऑफ में बने रहने के लिए सीएसके की टीम को जीत हासिल करनी बेहद जरूरी थी. मगर ऐसा न हो सका. टीम को 89 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. जिसके साथ ही टूर्नामेंट से उसका बोरिया बिस्तर भी बंध गया है. वहीं सीएसके के खिलाफ मिली जीत के बाद जीटी के नेट रन रेट में सुधार हुआ है. टीम 18 अंकों (+0.695) के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती के साथ बनी हुई है. 

आरसीबी का पहले स्थान पर है कब्जा 

टूर्नामेंट के 66 मुकाबले संपन्न हो जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 18 अंक (+1.065) लेकर अंकतालिका में मजबूती के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक टीम ने कुल 13 मैच खेले हैं. इस बीच टीम को नौ मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि महज चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

तीसरे स्थान पर एसआरएच की टीम है काबिज 

तीसरे स्थान पर फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का कब्जा है. एसआरएच ने खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले हैं. इस बीच टीम को आठ मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में 16 अंक (+0.350) हैं. 

चौथे स्थान पर है आरआर

चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम स्थित है. आरआर ने अबतक कुल 13 मैच खेले हैं. जिसमें से सात मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में 14 अंक (+0.083) हैं. 

प्लेऑफ की रेस में पंजाब, केकेआर और दिल्ली की टीम शामिल 

प्लेऑफ की रेस में पंजाब, केकेआर और दिल्ली की टीम भी शामिल है. पंजाब और केकेआर केकेआर के खाते में 13-13 अंक हैं और एक-एक मैच शेष हैं. वहीं दिल्ली की भी सूक्ष्म संभावना है. पंजाब और केकेआर की टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें पहले दुआ करनी होगी कि आरआर की टीम अपने आखिरी मुकाबले में हार जाए. तभी उनके प्लेऑफ का सपना साकार हो सकता है. 

तीन टीमों का टूट चुका है सपना 

प्लेऑफ की रेस से जो तीन टीमें पूरी तरह से बाहर हो चुकी हैं. वह लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की हैं. मौजूदा समय में लखनऊ की टीम अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है. 

यह भी पढ़ें- GT vs CSK: गुजरात के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कहर, 140 रनों पर ढेर हो गई CSK, 89 रनों से मिली जीत
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com