विज्ञापन
3 minutes ago

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम सात बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. मैच के दौरान जीटी की कोशिश रहेगी कि वह उम्दा प्रदर्शन करते हुए टॉप स्पॉट को अपने नाम करे, जबकि सीएसके की टीम अपने आखिरी मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने का प्रयास करेगी. (Scorecard)

आज के मुकाबले के लिए गुजरात और चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन 

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी. 

यह भी पढ़ें- हार्दिक की वजह से बिगड़ गया है मुंबई का माहौल, रोहित को क्यों बनाया जाना चाहिए फिर से कप्तान? दिग्गज ने बताया

GT vs CSK LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता

आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है. 

नमस्कार!

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com