विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Scenarios: 7 मैच बाक़ी, 1 स्पॉट के लिए रेस में 5 टीमें- कौन मारेगा बाज़ी? दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

IPL 2026 Playoff Scenarios: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है.साथ ही गुजरात का भी टिकट कंफर्म हो गया है. अब रेस में 5 टीमें हैं एक स्पॉट बचा है.

IPL 2026 Playoff Scenarios: 7 मैच बाक़ी, 1 स्पॉट के लिए रेस में 5 टीमें- कौन मारेगा बाज़ी? दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस
IPL 2026 Playoff Scenarios

हैदराबाद ने चेन्नई को 6 गेंद रहते ही 5 विकेट से हराकर 16 अंक हासिल कर लिए. इसके साथ ही पूर्व चैंपियन हैदराबाद ने ना सिर्फ़ खुद को 8वीं बार प्लेऑफ़ में पहुंचाया, बल्कि गुजरात को भी प्लेऑफ़ मैचों के लिए पक्का कर दिया. अब बैंगलोर के 18, जबकि गुजरात और हैदराबाद के 16-16 अंक हैं. प्लेऑफ़ के लिए एक जगह बाक़ी है और इस स्पॉट के लिए राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और कोलकाता की टीमों में जान की बाज़ी लगने वाली है. 

राजस्थान के 12 मैचों से 12 अंक

राजस्थान ने अबतक 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हासिल किये हैं. पिछले तीन मैचों में उसने दिल्ली के हाथों दो मैच और गुजरात के हाथों एक हार से अपनी मुश्किलें ज़रूर बढ़ा ली हैं. लेकिन अगले दो मैचों में उसे लखनऊ और मुंबई से टक्कर लेनी है. ये दोनों टीमें अबतक अपने फॉर्म में नहीं. ऐसे में राजस्थान के लिए अगले दो मैच जीतकर 16 अंक हासिल करने और प्लेऑफ़ के लिए आगे बढ़ने का शानदार मौक़ा है. राजस्थान की टीम अपने पावरफुल ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से कुछ धमाकेदार कारनामों की उम्मीद करेगी. 

कोलकाता के 12 मैच से 11 अंक

इस सीज़न कोलकाता ने पहले 6 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाने वाली कोलकाता की टीम ने पिछले 6 में से 5 मैच जीतकर अपने प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. कोलकाता को अगले दो मैचों में मुंबई और दिल्ली से टक्कर लेनी है. ज़ाहिर है दोनों ही मुक़ाबले इस टीम के लिए करो या मरो मुक़ाबले तो हैं ही, कोलकाता को दूसरे मैचों के समीकरण पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. 

दिल्ली के 13 मैचों से 12 अंक

दिल्ली ने आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मैचों में लखनऊ और पांच बार की चैंपियन मुंबई को हराकर शानदार शुरुआत की. मगर ये टीम कनसिस्टेंट नहीं रही. दिल्ली को ऊपर जाने के लिए अपने आख़िरी मैच में ना सिर्फ़ कोलकाता को शिकस्त देनी होगी. इस टीम का आगे बढ़ना दूसरी सभी टीमों के हार-जीत के समीकरण पर निर्भर करेगा. ऐसे में दिल्ली के फ़िलहाल आगे बढ़ने की उम्मीद कम ही नज़र आती है.  

पंजाब के 13 में 13 अंक

पंजाब की टीम ने अपने शुरुआत के 7 में से कोई मैच नहीं गंवाया और उसके बाद लगातार 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. उसकी जीत के सभी रास्ते जैसे एकाएक बंद हो गए. पंजाब को अब अपना इकलौता मुक़ाबला लखनऊ के ख़िलाफ़ खेलना है. लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत उसे प्लेऑफ़ का टिकट दे तो सकती है. लेकिन इतना ही काफ़ी नहीं होगा. पंजाब को भी अपने आगे के सफ़र के लिए दूसरे मैचों के समीकरणों पर निर्भर रहना पड़ेगा.   

चेन्नई के 13 मैच से 12 अंक

चेन्नई और भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स एमएस धोनी का इंतज़ार ही करते रहे. धोनी हैदराबाद के ख़िलाफ़ भी मैदान पर नहीं उतरे. हैदराबाद के ख़िलाफ़ 18 मई को चेन्नई की हार ने उसके लिए आगे की राह मुश्किल कर दी है. पिछले मैच में लखनऊ से हार के बाद चेन्नई की ये लगातार दूसरी हार है. 

चेन्नई ने 19वें सीज़न की शुरुआत भी हैट्रिक हार के साथ की थी. अब अपने आख़िरी मैच में वो गुजरात को शिकस्त भी देती है तब भी आगे बढ़ने के लिए उसे दूसरी टीमों के हार-जीत का मुंह देखना पड़ेगा. 

IPL 2026 के आगे के लीग के मैच 

  • •    19 मई, राजस्थान VS लखनऊ, जयपुर में
  • •    20 मई, कोलकाता VS मुंबई, कोलकाता में
  • •    21 मई, गुजरात VS चेन्नई, अहमदाबाद में
  • •    22 मई, हैदराबाद VS बैंगलोर, हैदराबाद में
  • •    23 मई, लखनऊ VS पंजाब, लखनऊ में
  • •    24 मई, मुंबई VS राजस्थान, मुंबई में
  • •    24 मई, कोलकाता VS दिल्ली, मुंबई में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com