IPL 2026 Playoff Scenario: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला खेला जाना है. भले ही मैच लखनऊ और पंजाब के बीच हो, लेकिन इस पर नजरें दिल्ली और कोलकाता की भी टिकी होंगी, जबकि राजस्थान भी एक नजर इस मैच पर रखेगी. दिल्ली और कोलकाता चाहेंगे कि लखनऊ यह मैच जीत जाए, क्योंकि अगर पंजाब यह मुकाबला जीती को दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगी. हालांकि, पंजाब का टिकट भी कंफर्म नहीं होगा और उसे मुंबई से मदद की दरकार होगी, जो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
कोलकाता-दिल्ली की भी मैच पर नजरें
कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 6 जीत और 6 हार के बाद 13 अंक हैं. जबकि दिल्ली कैपटल्स के 13 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हैं. वहीं पंजाब 13 मैचों में 13 अंक लेकर टेबल में छठे पायदान पर है. अगर पंजाब ने लखनऊ को हरा दिया तो उसके 15 अंक हो जाएंगे. ऐसे में दिल्ली और कोलकाता पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा होगा, भले ही वो अपने आखिरी मैच जीत भी क्यों ना जाएं. हालांकि, आज की जीत से पंजाब को प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा.
पंजाब 15 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए तभी क्वालीफाई कर पाएगी, जब राजस्थान अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस से हार जाए. क्योंकि राजस्थान 13 मुकाबलों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. अगर राजस्थान जीती तो वह 16 अंकों पर फिनिश करेगी और प्लेऑफ का टिकट उसका होगा.
लखनऊ की जीत की होगी दुआ
कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में हैं, लेकिन उनकी संभावनाएं काफी कम है. कोलाकात को प्लेऑफ का टिकट तभी मिलेगा, जब लखनऊ और मुंबई अपने आखिरी मैच जीत जाए, जबकि दिल्ली ना सिर्फ चाहेगा कि लखनऊ जीते, बल्कि राजस्थान के खिलाफ मुंबई बड़ी जीत दर्ज करे और फिर आखिरी में लीग कोलकाता को हरा दें.
अगर राजस्थान और दिल्ली हारी तो...
अगर आज पंजाब जीत जाए, लेकिन फिर राजस्थान हार जाए. इसके बाद कोलकाता ने दिल्ली को हरा दिया तो कोलकाता और पंजाब 15-15 अंक लेकर बराबर होंगी और पंजाब बेहतर रन रेट के साथ नॉकआउट राउंड में चली जाएगी. पंजाब अभी नेट रन रेट में कोलकाता से आगे है- +0.227 बनाम +0.011. अगर पंजाब शनिवार को LSG को 10 रन से हराती हैं, तो उनका NRR +0.246 होगा।.KKR को इसे हराने के लिए, उन्हें DC को 61 रन से या 37 गेंदें बाकी रहते हराना होगा (यह मानते हुए कि पहली पारी का स्कोर 200 रन है).
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंच पाई हैदराबाद, क्वालीफायर-1 में इस टीम से भिड़ेगी RCB
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे...' वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर की तुलना पर पूर्व RCB स्टार की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं