पाकिस्तान सुपर लीग इन दिनों गलत खबरों की वजहों से चर्चा में है. पहले खिलाड़ियों ने आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ा, इस लिस्ट में फिर कमेंटेटर का नाम जुड़ा, रही सही कसर बॉल टेंपरिंग की घटना ने पूरी कर दी. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नया हथकंडा अपनाया है और उसने विदेशी खिलाड़ियों का सहारा लेकर आईपीएल को नीचा दिखाने का प्रयास किया है. लेकिन थोड़ी ही देर में उसका यह झूठ पकड़ा गया. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने कहा है कि उन्हें आईपीएल में उनकी प्रतिभा के अनुरूप पैसे नहीं मिलते, इसी कारण उन्होंने बीते साल लीग में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था. लेकिन फैंस की मानें तो यह पीएसएल के पॉजिटिव पीएआर के लिए एडम जम्पा से यह बयान दिलवाया गया है.
खिलाड़ियों के छोड़ने से बॉल टेंपरिंग तक
पीएसएल और आईपीएल की तारीखें इस बार टकरा रही हैं. पीएसएल 26 मार्च से शुरू हुआ है तो आईपीएल 28 मार्च. फरवरी महीने में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, इसीलिए पीएसएल की तारीखें आगे बढ़ाई गईं. हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई विदेशी खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लीग से अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी लीग का साथ छोड़ा और आईपीएल से जुड़ गए. खिलाड़ी तो खिलाड़ी कमेंटेटर में पीएसएल से किनारा कर, आईपीएल आए.
पाकिस्तान के लिए इतनी शर्मिंदगी काफी नहीं थी कि खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए. पहले नसीम शाह ने एक विवादास्पद ट्वीट किया, फिर शाहीन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा और अंत में फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगे. बोर्ड ने एक्शन तो लिया, लेकिन तब तक काफी डैमेज हो चुका था.
एडम जम्पा ने दिया बेतुका बयान
डैमेज कंट्रोल में जुटे पाकिस्तान ने ऐसे में पीएलएस को बेहतर दिखाने के लिए विदेशी खिलाड़ियों का सहारा लिया. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए कहा,"मैंने इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया. सच कहूं तो मेरी स्किल सेट वाले खिलाड़ी को वहां उतनी रकम नहीं मिलती, जितनी कुछ अन्य तरह के खिलाड़ियों को मिलती है. और आईपीएल जितना समय लेता है, उसे देखते हुए मेरे लिए इसे खेलना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं लगा.'
🚨 ADAM ZAMPA OPENES UP WHY HE CHOSE TO PLAY PSL OVER IPL: 🇵🇰>🇮🇳
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 31, 2026
Adam Zampa said, "I pulled out of the IPL this year. To be brutally honest, for someone with my skill set, I just don't get the money that is there for other skill sets. And for the amount of time that the IPL… pic.twitter.com/7nhawPpnEX
जम्पा इस बयान के बाद फंस गए हैं. क्योंकि तथ्य यह है कि जम्पा को आईपीएल में जिनते पैसे मिलते थे, उसके आधे के करीब उन्हें पीएसएल में मिल रहे हैं. इसके अलावा उनका प्रदर्शन भी औसत से नीचे का रहा.
जम्पा ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. जिसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले. हालांकि, वह कभी भी एक सीज़न में छह से अधिक गेम खेलने में सफल नहीं हुए. कुल मिलाकर, ज़म्पा ने 22 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 8.37 की इकॉनमी-रेट से 31 विकेट लिए.
आईपीएल 2025 के लिए जम्पा हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2.40 करोड़ में साइन किया था. लेकिन वह दो मैच खेलकर बाहर हो गए. जम्पा का कंधा चोटिल हो गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन के लिए पीएसएल फ्रेंचाइजी कराची किंग्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में साइन किया है. 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये करीब 1.51 करोड़ भारतीय रुपये में होते हैं.
34 वर्षीय खिलाड़ी ने खुलासा किया कि पीएसएल में खेलना आखिरी मिनट में लिया गया फैसला था. उन्होंने कहा, "मैं ब्रेक लेने वाला था लेकिन पीएसएल एक महीने पहले ही रडार पर था, यह सब बहुत जल्दी हुआ."
यह भी पढ़ें: IPL 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के निधन पर बीसीसीआई का पहला रिएक्शन
यह भी पढ़ें: PBKS vs GT, IPL 2026 Highlights: कूपर कोनोली के नाबाद अर्द्धशतक से पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं