विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2025

IPL 2025: अब यहां से कुछ ऐसे मिलेगा प्ले-ऑफ राउंड का टिकट, जानें सभी टीमों का क्या है समीकरण

Indian Premier League: अब जबकि मेगा इवेंट के कुछ मैच बाकी बचे हैं, तो यह करीब-करीब साफ है कि प्ले-ऑफ से किस टीम की छुट्टी लगभग तय है

IPL 2025: अब यहां से कुछ ऐसे मिलेगा प्ले-ऑफ राउंड का टिकट, जानें सभी टीमों का क्या है समीकरण
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स इस बार पूरी तरह रंगविहीन दिखाई पड़ी और प्वाइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी टीम है
नयी दिल्ली:

अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) राजस्थान रॉयल्स के नजरिए से बहुत ही हैरान कर देने वाली रही है. खासकर यह देखते हुए कि इस टीम ने आखिरी आसान हालात में मैच जीतने के कई मौके गंवाए. पिछले सीजन में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर रही थी. और वह प्ले-ऑफ राउंड में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन इस साल द्रविड़ का राजस्थान को प्ले-ऑफ में खिलाने का ख्वाब लगभग चूर हो चुका है. वहीं, टॉप पायदान पर चल रही गुजरात टाइटंस को रोक पाना किसी भी टीम के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल रहा है. अब जबकि प्ले-ऑफ खेलने की रेस तेज हो चुकी है. चलिए आप जान लीजिए कि यहां से (चेन्नई बनाम हैदराबाद मैच से पहले तक) प्रत्येक टीम को प्ले-ऑफ राउंड में पहुंचने के लिए क्या करना होगा. 

CSK vs SRH: मोहम्मद शमी का अनोखा कारनामा, IPL के 17 सालों के इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज बने

1. गुजरात टाइटंस

गिल एंड कंपनी को प्ले-ऑफ राउंड में पहुंचने के लिए बाकी बचे छह में दो जीत काफी होनी चाहिए. इस टीम का नेट रन-रेट (1.104) बहुत ही प्रभावी है. फिलहाल इस टीम के 12 प्वाइंट्स हैं. गुजरात को अब राजस्थान, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और चेन्नई से अपने बचे हुए मैचों में भिड़ना है.

2. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है. और उसके 8 मैचों में 12 अंक हैं, जबकि नेट रन-रेट 0.657 का है. दिल्ली को प्ले-ऑफ राउंड के टिकट के लिए छह में से दो जीत की दरकार है. टीम अक्षर पटेल को बचे मैचों में बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, पंजाब, गुजरात और मुंबई से टक्कर होगी

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वीरवार को राजस्थान को 11 रन से मात देने के बाद आरसीबी टेबल में नंबर तीन पोजीशन के साथ मजबूत स्थिति में है. आरसीबी के 9 मैचों से 12 अंक हैं. उसे प्ले-ऑफ राउंड में पहुंचने के लिए बाकी बचे पांच मैचों में दो जीत चाहिए. आरसीबी को आगे दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद, केकेआर के खिलाफ खेलना है.

4. मुंबई इंडियंस

फिलहाल मुंबई इंडियंस के 9 मैचों से 10 अंक हैं. मुंबई ने पिछले चार लगातार मैचों में जीत दर्ज की. मुंबई को प्ले-ऑफ राउंड में पहुंचने के लिए बचे पांच में से तीन मैच जीतने होंगे. उसका नेट रन-रेट पॉजेटिव (0.673) है. मुंबई को बाकी मैचों में लखनऊ, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और दिल्ली के खिलाफ खेलना है.

5. पंजाब और लखनऊ

ये दो टीमें टेबल में पांचवे और छठे नंबर पर हैं. पंजाब किंग्स के 8 मैचों से 10 अंक हैं, जबकि लखनऊ के 9 मैचों में दस प्वाइंट्स हैं. पंजाब अब यहां से बाकी बचे छह मैचों से 3 मैच जीतने का लक्ष्य बनाएगा. वहीं, लखनऊ का रास्ता मुश्किल है, जिसे बचे पांच में से तीन मैच जीतने होंगे. पंजाब का नेट रन-रेट 0.177 है, तो लखनऊ का नेट रन-रेट माइनस (-0.054) में है. पंजाब को बाकी मैचों में कोलकाता,चेन्नई, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और राजस्थान से खेलना है. वहीं, लखनऊ को बाकी मैचों में मुंबई, पंजाब, बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद से खेलना है.


6. केकेआर

रहाणे एंड कंपनी  को प्ले-ऑफ राउंड में पहुंचने  के लिए खास प्रदर्शन करना होगा. वजह यह है कि यह टीम आठ मैचों से 6 प्वाइंट ही बटोर सकी है. केकेआर की राह मुश्किल है क्योंकि उसे छह में से  पांच मैच जीतने होंगे. वैसे कड़े मुकाबले को देखते हुए उसे छह जीत की भी जरूरत पड़ सकती है. केकेआर को बचे मैचों में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु से खेलना होगा.

7.  राजस्थान, हैदराबाद, चेन्नई

इन तीनों टीमों ने अभी तक केवल चार अंक ही हासिल किए हैं.हैदराबाद और चेन्नई ने अभी तक आठ मैच खेले हैं, तो राजस्थान नौ मैच खेल चुका है.इन तीनों ही टीमों का नेट रन-रेट बहुत ही खराब है. यह क्रमश: -1.361, -1.392 और -0.625 है.राजस्थान बाकी बचे अपने 5 मैच भी जीत ले, तो भी इसका प्ले-ऑफ में पहुंचना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. लेकिन हैदराबाद और चेन्नई को किसी भी कीमत पर बाकी छह मैच जीतने होंगे. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bengaluru, Chennai Super Kings, Punjab Kings, IPL 2025, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com