पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने खुद को टीम से आगे रखने के लिए केकेआर (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को लताड़ लगाई है. कोलकाता हाल ही में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 110 रनों के भारी अंतर से हार गया था. रहाणे की तीखी आलोचना करते हुए वीरू ने कहा, 'यह कहीं नहीं लिखा है कि कप्तान को शीर्ष-3 क्रम पर ही बल्लेबाजी करनी है.'
सहवाग ने उदाहरण देते हुए कहा, 'आप पंत को देखिए. वह खुद से पहले बाकी बल्लेबाजों को बैटिंग के लिए भेज रहे हैं क्योंकि ये बल्लेबाज फॉर्म में थे. और पंत रन बनाने के लिए खासा संघर्ष कर रहे थे. इसका फायदा लखनऊ की टीम को मिला.' उन्होंने कहा, 'केकेआर ठीक ऐसा कर सकता था. यह प्रबंधन और कोचिंग स्टॉफ की जिम्मेदारी थी. आप देखिए कि ऐसा चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ किया. शिव दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस को ऊपरी क्रम पर भेजा गया. और इन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हालिया मैचों की तस्वीर बदल दी.' वैसे यह भी एक तथ्य है कि रहाणे ने 13 मैचों में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 390 रन बनाए.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
रविवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे ने ओपन न करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा था, 'हां मैं ओपन करना पसंद करूंगा. मैंने बतौर ओपनर मुश्ताक अली ट्रॉफी और बाकी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कुल मिलाकर फैसला इसी आधार पर लिया जाता है कि टीम को किस बात की जरूरत है.' रहाणे यह भी स्वीकार किया कि इस साल उनके बॉलिंग डिपार्टमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज काम को अंजाम नहीं दे सके. उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए उतार-चढ़ाव वाला सीजन रहा है. हमारे अच्छे आसार थे, लेकिन बतौर टीम हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं