बीसीसीआई ने मंगलवार को ऐलान किया कि 1165 भारतीय खिलाड़ियों सहित कुल 1574 क्रिकेटरों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली बड़ी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इस सूची में 320 कैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच खेला हो) खिलाड़ी जबकि 1,224 अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में 48 भारत के हैं. इसके अलावा देश के 965 अनकैप्ड खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे.
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर सोमवार को बंद हो गई. कुल 409 विदेशी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. यह लगातार दूसरा साल है जब नीलामी विदेश में हो रही है. आईपीएल 2024 से पहले पिछली नीलामी दुबई में हुई थी. नीलामी 22 नवंबर से पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन के खेल से टकराएगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
प्रत्येक फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों (संबंधित रिटेन खिलाड़ियों सहित) की टीम बना सकेगी और नीलामी से कुल 204 खिलाड़ी खरीदे जा सकेंगे. इस साल की नीलामी में ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे कुछ बड़े भारतीय सितारे भी शामिल होंगे.
नीलामी में 91 खिलाड़ियों के साथ दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी पूल है जिसके बाद 76 खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है. इंग्लैंड से 52 और न्यूजीलैंड से 39 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा लेंगे जबकि वेस्टइंडीज (33) और अफगानिस्तान (29) और श्रीलंका (29) इस सूची में अगले पायदान पर हैं.
एसोसिएट देशों में यूएसए (10), नीदरलैंड (12), कनाडा (4), इटली (1), यूएई (1) और स्कॉटलैंड (2) के खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा लेंगे. नीलामी के दौरान 10 फ्रेंचाइजी के पास 204 खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए सामूहिक रूप से लगभग 641.5 करोड़ रुपये होंगे. इन 204 स्थानों में से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं.
वहीं ईएसपीएनक्रिकइन्फो की मानें तो जिन खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, उसमें बेन स्टोक्स का नाम गायब हैं. इस लिस्ट में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है. इसके अलावा आर अश्विन और यजुवेंद्र चहल ने भी अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी है. मोहम्मह शमी, जिन्होंने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में अपना आखिरी
प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेला था, उन्होंने भी अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखे है.
खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव वो अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी है. पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ और सरफराज खान ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है.
मिचेल स्टार्क, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, उन्हें 2024 में केकेआर द्वारा 24.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, वह 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर नीलामी पूल में वापस आ गए हैं. जोफ्रा आर्चर भी 2 करोड़ के पूल प्राइस में हैं. उन्होंने 2023 के बाद से आईपीएल में नहीं खेला है, जब वह चोट के कारण मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैचों में दिखाई दिए थे.
(भाषा से इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सुनील गावस्कर की ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ी मांग, रोहित शर्मा के बाहर होने पर इस दिग्गज को बनाओ कप्तान
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: "सीरीज तो छोड़ो भारत..." ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर कही बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं