भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मीडिया के सामने आए. इस दौरान इन दोनों ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. बीसीसीआई ने बीते मंगलवार को जून में अमेरिका-वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए जो टीम चुनी है, उसमें कुछ हैरान कर देने वाले फैसले लिए गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है. वहीं गुरुवार को रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा उसी जर्सी में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए थे. वीडियो में रोहित शर्मा कोलकाता के खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा इसके बाद रिंकू सिंह से भी मिलते हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रोहित शर्मा कुछ बात भी कर रहे रहे हैं. रोहित शर्मा का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रोहित और रिंकू सिंह की यह मुलाकात शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से पहले हुई है.
Match Hitman ke ghar rakhoge toh mehman nawazi ke liye Hitman khud aayega na 😎🫶#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ImRo45 | @ShreyasIyer15 | @rinkusingh235 | @KonaBharat | @GautamGambhir pic.twitter.com/6W9VRKbZBs
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 2, 2024
बता दें, रिंकू भारत के लिए 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 89 की औसत और 176.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 356 रन बनाए हैं. टीम चयन से पहले माना जा रहा था कि रिंकू सिंह 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल होंगे लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शिवम दुबे को मौका दिया है.
बीसीसीआई मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने रिंकू सिंह द्वारा टीम में जगह नहीं मिलने पर भी अपनी बात कही है. अजीत अगरकर ने कहा,"यह संभवतः सबसे कठिन चीज़ है जिस पर हमें चर्चा करनी पड़ी है. उन्होंने इस मामले में कुछ भी गलत नहीं किया है, यहां तक कि शुभमन गिल भी नहीं. यह संयोजनों के बारे में है."
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: "वह टॉप ऑर्डर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज..." पूर्व दिग्गज ने बताया रोहित नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को करनी चाहिए ओपनिंग
यह भी पढ़ें: IPL 2024: कौन बनेगा चैंपियन? चेन्नई या राजस्थान नहीं बल्कि ये दो टीम हैं दावेदार, वसीम जाफर ने की भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं