Suryakumar Yadav To Miss Mumbai Indians Opening Match: अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस 24 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच से आईपीएल 2024 की शुरुआत करने वाली है. हालांकि, सीजन की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है और टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से फिटनेस मंजूरी मिलना बाकी है जिससे निश्चित है कि वह 24 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरूआती मैच में नहीं खेल पायेंगे.
दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार 'स्पोर्ट्स हर्निया' की सर्जरी के बाद उबरने और 'रिहैबिलिटशेन' के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए में थे. दिसंबर से क्रिकेट से बाहर रहे सूर्यकुमार का मंगलवार को एनसीए में फिटनेस टेस्ट भी कराया गया लेकिन पीटीआई को लगता है कि इस 33 साल के खिलाड़ी के फिटनेस के आकलन की जरूरत है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई इंडियंस के 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनकी भागीदारी बाद में तय की जायेगी. सूर्यकुमार ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक अस्पष्ट संदेश पोस्ट किया जिसमें 'दिल टूटने वाली इमोजी' बनी हुई थी.
इससे पहले मुंबई इंडियंस के प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा,"हमें सूर्यकुमार की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई से अपडेट का इंतजार है. हम हमेशा फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझते रहे हैं लेकिन हमारे पास विश्वस्तरीय चिकित्सा दल है. हम फिटनेस मामलों के कारण एक या दो खिलाड़ियों को गंवा सकते हैं लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा क्योंकि यह खेल का हिस्सा है."
आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को घोषित किया गया फिट, लेकिन दी गई यह बड़ी 'वॉर्निंग'
यह भी पढ़ें: IPL 2024: क्या मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा से हुई बात? हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं