Sunil Narine vs Rohit Sharma: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में 24 रनों से हराकर सीजन की अपनी सातवीं जीत दर्ज की है. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर की 70 रनों की पारी के दम पर 169 रन बनाए थे और मुंबई को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 145 रन बना पाई और 24 रनों से मैच हार गई. मुंबई के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 56 रनों की पारी खेली और वो टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. कोलकाता के लिए मिचेल स्टार्क ने चार तो सुनील नरेन ने दो विकेट हासिल किए. सुनील नरेन ने मैच में रोहित शर्मा और नेहाल वढेरा को पवेलियन की राह दिखाई और इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया.
दरअसल, सुनील नरेन आईपीएल में रोहित शर्मा को सबसे अधिक बार अपना शिकार बनाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आईपीएल के इतिहास में, नरेन ने रोहित को आठ बार पवेलियन की राह दिखाई है. सुनील नरेल आईपीएल में किसी गेंदबाज द्वारा किसी बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट करने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में संदीप शर्मा है, जिन्होंने सात बार आईपीएल में विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है जबकि जहीर खान तीसरे स्थान पर है और उन्होंने सात बार धोनी का विकेट झटका है. जबकि बुमराह ने पंत को सात बार, भुवनेश्वर कुमार ने रहाणे को सात बार पवेलियन की राह दिखाई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा सुनील नरेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाज को आउट करने वाला गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने टी20 में रोहित शर्मा को नौ बार आउट किया है. बात अगर नरेन के खिलाफ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की करें तो रोहित ने 131 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान उन्होंने 17.62 की औसत और 107.63 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं.
बात अगर मैच की करें तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर की 52 गेंद पर 70 रन और मनीष पांडे की 31 गेंद पर 42 रन की पारियों के दम पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके जवाब में, मुंबई इंडियंस 145 रन पर ढेर हो गई. स्टार्क ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए और केकेआर को 24 रन से जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही कोलकाता के 14 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "बहुत सारे सवाल हैं लेकिन..." हार्दिक पांड्या ने मुंबई के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: "वह टॉप ऑर्डर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज..." पूर्व दिग्गज ने बताया रोहित नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को करनी चाहिए ओपनिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं