- डेविड विली ने पकड़ा हैरान कर देने वाला कैच
- नितीश राणा को लौटना पड़ा स्टेडियम
- केकेआर के खिलाफ विली बल्ले और गेंद दोनों से चमके
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) का छठवां मुकाबला बीते कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम को चार गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत मिली. मैच के दौरान आरसीबी के लिए शिरकत कर रहे 32 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड विली (David Willey) ने आकाश दीप की गेंद पर नितीश राणा का कैच लपककर सबको हैरान कर दिया.
दरअसल बैंगलौर की टीम के लिए पहले पॉवरप्ले का आखिरी ओवर आकश दीप (Akash Deep) लेकर मैदान में आए. दीप के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा (Nitish Rana) ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें असफल रहे और मिस टाइमिंग की वजह से गेंद हवा में काफी उपर चली गई. इस बीच विली ने मैदान में लंबी दौड़ लगाते हुए स्पाइडर मैन के अंदाज में फिसलते हुए कैच लपकर सबको हैरान कर दिया.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Akash Deep You're rocking today. ???????? #KKRvsRCB #RCBvKKR #akashdeep #siraj #FafDuPlessis #viratkholi #Kohli #Akash pic.twitter.com/aj0ncX7Yv6
— Ankit Kunwar (@TheAnkitKunwar) March 30, 2022
RCB स्पिनर का करिश्मा, रहस्यमयी गेंद पर बल्लेबाज को दिया सदमा, उड़ गईं चेहरे की 'हवाइयां' - Video
कल के मुकाबले में नितीश राणा कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पांच गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 10 रन की पारी खेली.
वहीं बात करें बीते मैच में विली के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों से अहम भूमिका निभाई. उन्होंने टीम के लिए पहले पहल गेंदबाजी में दो ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज सात रन खर्च किए. उसके पश्चात् विकेटों के पतझड़ के बीच आरसीबी के लिए उपरी क्रम में आकर विकेटों को रोकने की कोशिश की.
IPL 2022: आज होगी LSG और CSK की भिड़ंत, जानें कहां और कैसे Live देख सकते हैं यह हाईवोल्टेज मुकाबला
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ डेविड विली 28 गेंद में 18 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन बेहतरीन चौके निकले.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं