विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2022

धोनी ने CSK की कप्तानी पद से खुद को किया अलग, विराट कोहली का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आगाज से पहले 2 दिन पहले धोनी (Dhoni) ने सीएसके (CSK) की कप्तानी पद से खुद को अलग कर लिया और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नया कप्तान बना दिया है

धोनी ने CSK की कप्तानी पद से खुद को किया अलग, विराट कोहली का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा
कोहली ने किया रिएक्ट
  • धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी
  • विराट कोहली ने भी किया रिएक्ट
  • कोहली ने धोनी की कप्तानी को लेकर कही दिल छूने वाली बात

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आगाज से पहले 2 दिन पहले धोनी (Dhoni) ने सीएसके (CSK) की कप्तानी पद से खुद को अलग कर लिया और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नया कप्तान बना दिया है. धोनी (Dhoni) द्वारा कप्तानी छोड़े जाने के बाद फैन्स और पूर्व क्रिकेटर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. अब भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी इसपर रिएक्ट किया है. कोहली (kohli) ने धोनी के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में जो लिखा है वह फैन्स का दिल जीत रहा है. कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, येलो जर्सी में शानदार कप्तानी का कार्यकाल। एक अध्याय प्रशंसक कभी नहीं भूलेंगे, हमेशा सम्मान.'

उमरान मलिक ने फेंकी 155+ Kmph की रफ्तार वाली खतरनाक बाउंसर, निकोलस पूरन का हुआ बुरा हाल- Video

शाहीन अफरीदी की 'Unplayable Ball' पर बोल्ड हुए वॉर्नर, आउट होने पर खड़े-खड़े पोज देते रहे- Video

14 सालों से कप्तानी कर रहे थे धोनी
14 वर्षों के बाद पहली बार आईपीएल में धोनी के साथ ‘कप्तान' शब्द नहीं जुड़ा होगा जिन्होंने नेतृत्वकर्ता की जिम्मेदारी छोड़ दी है जबकि कप्तानी उनकी पहचान का एक अभिन्न हिस्सा बन गयी थी. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने मीडिया में कहा कि यह धोनी का फैसला था और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. कप्तानी के पद को अंतिम बार छोड़ने का समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था और शायद अब से एक दशक बाद दो युग होंगे - बीडी (बिफोर धोनी) और एडी (आफ्टर धोनी) - धोनी से पहले और धोनी के बाद. 

IPL 2022: ये 5 बड़े खिलाड़ी इस बार नहीं खेल रहे आईपीएल, फैन्स करेंगे सबसे ज्याादा मिस

सार्वजनिक मौके पर केवल एक बार ही धोनी की आंखे नम दिखी थीं और वो 2018 में सीएसके की आईपीएल में वापसी के दौरान थी. वह भावुक हो गये थे और टीम के साथ उनका जुड़ाव साफ देखा जा सकता था. (भाषा के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli, Indian Premier League 2022, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com