- दूसरी पारी में बिना रन बनाए आउट हुए ऋषभ पंत
- बल्लेबाजी करते समय अफ्रीकी खिलाडी से बहर करना पड़ा भारी
- पहली पारी में भी नाकाम रहे थे पंत, 17 रन बनाकर लौटे थे पवेलियन
SAvIND2nd Test: एक बार फिर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) फ्लॉप रहे और भारत की दूसरी पारी में 3 गेंद पर बिना रन बनाए पवेलियन लौटे. पंत को रबाडा ने आउट किया. बता दें कि पंत जब आउट हुए उससे पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों से बहस करते हुए दिखे थे. दरअसल अफ्रीकी खिलाड़ियों ने पंत को आउट करने से पहले चाल चली थी. हुआ ये कि जैसे ही पंत क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए वैसे ही शॉर्ट लेग पर खड़े रस्सी वैन डेर डूसन (Rassie van der Dussen) उन्हें उकसाने लगे. जिसपर पंत ने रिएक्ट किया और अफ्रीकी खिलाड़ी को अपना मुंह बंद करने के लिए कहा, सोशल मडिया पर यह वीडिया सामने आया है, जिसपर फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
SA vs IND: 21 साल के अफ्रीकी गेंदबाज ने बुमराह को दिखाई आंख, पिच के बीचों-बीच हुई बहस- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि रस्सी वैन डेर डूसन के साथ बहस होने के तुरंत बाद पंत लापरवाही शॉट खेलकर आउट हो गए. पंत ने स्लेजिंग पर रिएक्ट किया और अफ्रीकी खिलाड़ियों के झांसे में आ गए. जिस गेंद पर पंत आउट हुए उसे देखकर भारतीय फैन्स तो हैरान रह ही गए बल्कि पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर भी भड़क गए. गावस्कर ने कहा कि यदि ये उनका नेचुरल गेम है तो बिल्कुल ही बकवास है.
"Rishabh Pant" : Keep your mouth shut.
— Cricket Countdown 1 (@cric8countdown1) January 5, 2022
**And got out on 3rd ball #SAvIND #RishabhPant #INDvSA pic.twitter.com/3ed1hJaKhA
हाल के समय में पंत बल्ले रन नहीं बना पा रहे हैं. भारत की पहली पारी में भी ऋषभ केवल 17 रन ही बना सके थे. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से पंत ने अबतक टेस्ट में 13 पारियां खेली और केवल 250 रन ही बना सके हैं, जिसमें उनका औसत 19.23 का ही रहा है. अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि पंत क्या इसी तरह से लापरवाही होकर आउट होते रहेंगे. लड्डू गेंद पर फिंच ने मारा हवाई शॉट, हारिस रऊफ ने लिया चौंकाने वाला कैच, बल्लेबाज ने सिर पकड़ लिया- Video
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की शतकीय साझेदारी
भारत की दूसरी पारी के दौरान चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की शतकीय साझेदारी के बाद हनुमा विहारी के उपयोगी योगदान से भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा. बता दें कि वांडरर्स में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 2011 में 310 रन बनाकर जीत दर्ज की थी.
जेन्सन का गुस्सा रबाड़ा पर निकला, VIDEO में देखिए जसप्रीत बुमराह का SIX और फिर अदाएं
भारत की ओर से पुजारा (86 गेंदों पर 53) और रहाणे (78 गेंदों पर 58 रन) ने अर्धशतक जमाये और तीसरे विकेट के लिये 23.2 ओवर में 111 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. आखिरी समय में विहारी (84 गेंदों पर नाबाद 40) रन बनाकर पारी को 266 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. (भाषा के इनपुट के साथ)
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं