- IPL 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने की संभावना
- 29 मई को खेला जाएगा फाइनल
- बीसीसीआई जल्द करेगी आईपीएल की तारीख को लेकर घोषणा
IPL 202 Scheduled: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के आगामी सत्र का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के खत्म होने के 12 दिनों बाद नौ अप्रैल से होगा. यह जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने शनिवार को दी. इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच पुणे में 28 मार्च को खेला जाएगा. इस लोकप्रिय टी20 लीग की अवधि भारत के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तय की गयी है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमने अनंतिम रूप से निर्णय लिया है कि आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होगा और 30 मई को समाप्त होगा.
IND vs ENG: डेब्यू टेस्ट सीरीज में 27 विकेट लेकर अक्षऱ पटेल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा कर रचा इतिहास
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
सत्र ने बताया, ‘‘ अगले सप्ताह संचालन समिति की बैठक के दौरान तारीखों और स्थानों को औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी. कोविड-19 महामारी (COVID-19) के प्रभाव को कम करने के लिए बीसीसीआई ने मौजूदा परिस्थितियों में आईपीएल मैचों को पांच शहरों चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली और अहमदाबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया है.
मुंबई शहर को मैचों की मेजबानी के लिए मंजूरी लेनी होगी क्योंकि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े है. चेन्नई और कोलकाता को मैचों का आवंटन अगले कुछ सप्ताहों में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने गजब अंदाज में किया स्टंप, गेंदबाज को भी चौंका दिया..देखें Video
आईपीएल के पिछले 2020 सत्र को यूएई में बायो बबल में आयोजित किया गया था जिसे मुंबई इंडियन्स (MI) ने जीता था. भारतीय टीम के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल्स (WTC) के लिए क्वालीफाई करने के कारण इस साल भारत में जून में प्रस्तावित एशिया कप को रद्द कर दिया गया है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं