अब जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) शुरू होने में चंद ही दिन बाकी रह गए हैं, तो में दिल्ली कैपिटल्स को जोर का झटका लगा है, जो बाकी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों नींद उड़ाने के लिए काफी है. इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन स तहलका मचाने वाले लेफ्टआर्म स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी नियम के तहत अनिवार्य सात दिन के क्वारंटीन नियम का पालन कर रहे हैं और ये अपने होटल के कमरों में कैद हैं. सात दिन की अवधि पूरी करने के बाद ही खिलाड़ी अपनी आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकते है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आगाज नौ अप्रैल से हो रहा हैं. अब यह भी देखना होगा कि कैपिटल्स ने अक्षर पटेल (Axar Patel) जैसे खिलाड़ी के विकल्प का क्या इंतजाम किया है. अगले कुछ दिन तमाम लोगों की नजरें अक्षर पटेल पर रहने जा रही हैं.
इस वजह से बार-बार अनदेखी से कुलदीप यादव नहीं हैं बिल्कुल भी आहत
दिल्ली कैपिटल्स ने जारी बयान में पुष्टि करते हुए कहा कि यह सही है कि अक्षर पटेल कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं. पटेल ने 28 मार्च को होटल में नकारात्मक रिपोर्ट के साथ इंट्री की थी. अक्षर के दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है. यहां हैरानी की बात यह है कि पांच सितारा होटल कमरों में कैद रहने के बावजूद भी अक्षर पटेल कोविड-19 संक्रमित हो गए. मतलब यह है कि इस स्तर पर और कमरों में सिमटे रहने के बावजूद भी कोई शख्स सुरक्षित नहीं है. कुल मिलाकर आईपीएल में हिस्सा लेने जा रहे अक्षर पटेल ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, कोविड-19 पॉजेटिव पाए गए हैं. उनसे पहले केकेआर के नीतीश राणा भी संक्रमित पाए गए थे.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इस भारतीय खिलाड़ी ने बॉस सौरव गांगुली को किया है सबसे ज्यादा प्रभावित
अब ताजा स्थिति के बाद अक्षर पटेल को बायो-बबल से बाहर "एकांतवास" में रहना होगा. और लक्षण पाए जाने के बाद के पहले दिन से या फिर लिए गए नमूने के पॉजेटिव आने में जो भी पहले होगा, उस दिन से यह अवधि कुल दस दिन की होगी. ध्यान दिला दें कि अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया संपन्न तीन टेस्ट की सीरीज में कुल 27 विकेट चटकाए थे. वहीं, वनडे से पहले बायो-बबल छोड़ने से पहले अक्षर ने टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं