दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के पहले अल्पकालीन कोविड-19 (Covid-19) विकल्प के तौर पर गुरुवार को अक्षर पटेल (Axar Patel) की जगह मुंबई के बायें हाथ के युवा स्पिनर शम्स मुलानी को टीम में शामिल किया. अक्षर अब तक इस घातक संक्रमण से नहीं उबरे हैं और अब भी मेडिकल सुविधा में हैं. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चोटिल कप्तान श्रेयस अय्यर के विकल्प के तौर पर कर्नाटक के आफ स्पिनर अनिरुद्ध जोशी को टीम में शामिल किया है. आईपीएल की प्रेस विज्ञप्ति में हालांकि टीम के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्जे के आरटी-पीसीआर परीक्षण की कोई जानकारी नहीं जिसे पॉजिटिव माना जा रहा है. विज्ञप्ति के अनुसार, ‘दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 अभियान में अक्षर पटेल के अल्पकालीन कोविड-19 विकल्प के तौर पर शम्स मुलानी को टीम के साथ जोड़ा है.'
जयदेव उनाडकट ने कतरी दिल्ली की 'पावर', तो हुई ऐसे मजेदार memes की बरसात
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘अक्षर सत्र की शुरुआत से पहले अनिवार्य पृथकवास के दौरान सार्स-कोव-2 वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए और इसके बाद उन्हें पृथकवास और उपचार के लिए बीसीसीआई की मेडिकल सुविधा में ले जाया गया.' अक्षर तीन अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे और उनमें हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्हें बीसीसीआई की तय मेडिकल सुविधा में भर्ती कराया गया था. अक्षर को तब से 12 दिन हो गए हैं और माना जा रहा है कि भारत का यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जल्द ही उपलब्ध नहीं होगा और इसलिए मुलानी को टीम के साथ जोड़ा गया है. मुलानी बायें हाथ के स्पिनर और बायें हाथ के निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं. चौबीस साल के इस गेंदबाज ने 25 टी20 मैचों में 6.92 की इकोनॉमी रेट से रन दिए और बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
IPL 2021 Match Live Score, RR vs DC: नंबर-8 क्रिस मौरिस ने छीन ली दिल्ली से तय जीत
दिल्ली कैपिटल्स से जाने के बाद मुलानी को मौजूदा सत्र में किसी अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के बाकी बचे सत्र के लिए चोटिल श्रेयस अय्यर के विकल्प के तौर पर अनुरुद्ध जोशी को टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड के खिलाफ हाल में भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान कंधा खिसकने के कारण अय्यर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. मध्यम क्रम के बल्लेबाज और आफ स्पिनर जोशी की यह तीसरी आईपीएल टीम होगी. वह इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं. वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब तक 17 लिस्ट ए मैच और 22 टी 20 मैच खेल चुके हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं